script12 में से इन 6 राशियों के लिए ठीक नहीं है आज का दिन, मिलेगी बुरी खबर | Todays horoscope aaj ka rashifal in hindi daily horoscope | Patrika News
त्योहार

12 में से इन 6 राशियों के लिए ठीक नहीं है आज का दिन, मिलेगी बुरी खबर

रविवार को बुध ग्रह वक्री हो गया है। वक्री बुध कई राशियों को लाभ देगा, तो कई राशिवालों को नुकसान भी होगा।

Dec 04, 2017 / 09:44 am

सुनील शर्मा

aaj ka rashifal in hindi
रविवार को बुध ग्रह वक्री हो गया है। वक्री बुध कई राशियों को लाभ देगा, तो कई राशिवालों को नुकसान भी होगा।

मेष
अपने काम से संतुष्ट नहीं है। अधिकारी से विवाद हो सकता है। धार्मिक कार्यों में सहभागिता करेंगे। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा। विद्युत उपकरण पर धन खर्च होगा। कार्य विस्तार के योग हैं।
वृषभ
कारोबार को नई सफलता मिलेगी। पारिवारिक जनों के स्वास्थ की चिंता रहेगी। प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग अपने कार्य में सफल होंगे। पदोन्नति के योग हैं।

मिथुन
किसी पर भी अंधविश्वास न करें। आपके साथ धोखा हो सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कार्य पूरे होंगे। धन कोष में वृद्धि होगी। पिता के साथ वाद विवाद संभव है।
कर्क
आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी। विवाह चर्चा सफल होगी। वाहन मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें। बीमारी में पैसा लगेगा। भूमि भवन से संबंधित मामले यथावत रहेंगे।

सिंह
सोचे कार्य समय पर होंगे। कारोबार में नई योजना लागू होगी। शेयर में निवेश से बचें। कर्मचारियों द्वारा नुकसान संभव है। जीवनसाथी के साथ चल रहे मनमुटाव की स्थिति सामान्य हो सकती है।
कन्या
कॅरियर में उन्नतिप्रद प्रस्ताव मिलेंगे। भूमि भवन संबंधित मामले सुलझ सकते हैं। मकान के पुनर्निर्माण में धन खर्च होगा। किसी विशेष जन से मुलाकात लाभदायक रहेगी।

तुला
कोई भी कार्य शुरू करने के पहले उसके बारे में जानकारी लें, फिर निर्णय करें। संतों का सान्निध्य प्राप्त होगा। परिश्रम की अधिकता के कारण थकान महसूस करेंगे। नौकरी में तबादला लाभकारी साबित होगा।
वृश्चिक
यश कीर्ति में वृद्धि होगी। शत्रु सक्रिय होंगे। सतर्क रहें। व्यवसाय में लाभ संभव है। संपत्ति संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते हैं। बहनों से विवाद की स्थिति बनेगी।

धनु
समय के साथ स्थिति अनुकूल हो रही है। तनाव से मुक्त होंगे।आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लोगों में आपके प्रति सम्मान बढ़ेगा। भाइयों के साथ संबंध अच्छे होंगे। पुराने विवाद पक्ष में हल होंगे। पूंजी निवेश में विचार विमर्श करें।
मकर
जीवनसाथी से गलतफहमी की वजह से संबंध कमजोर हो सकते हैं। समय रहते काम पूरे करें। पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। भवन निर्माण को लेकर उत्साहित रहेंगे। ससुराल पक्ष से कोई खुश खबर मिल सकती है।
कुंभ
आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद न करें। परिवारिक क्लेश होगा। शांति से समय व्यतीत करें।

मीन
समय रहते जरूरी काम निपटा लें। मित्रों का सहयोग करना होगा। पारिवारिक जनों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। संतान के कार्यों से नाराज होंगे। आकस्मिक यात्रा हो सकती है।

Home / Astrology and Spirituality / Festivals / 12 में से इन 6 राशियों के लिए ठीक नहीं है आज का दिन, मिलेगी बुरी खबर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो