नई दिल्ली। कोरोना काल के दौरान विमानन सेवा काफी दिनों तक ठप थी। मगर हालात के सामान्य होते ही विमानन कंपनियां ग्राहकों को लुभाने में लग गई हैं। इसी के चलते सरकारी एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया (Air India) ने सीनियर सिटिजंस (Scheme for senior citizens) के लिए खास ऑफर पेश किया है। इसके तहत हवाई सफर पर टिकट में 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। ये छूट घरेलू उड़ानों पर मिलेगी। साथ ही स्कीम का लाभ उठाने के लिए वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा से कम से कम 3 दिन पहले बुकिंग करानी होगी।