1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Atal Pension Yojana : बकाया किस्त जमा करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर, बाद में भरनी पड़ेगी पेनाल्टी

Atal Pension Yojana : लॉकडाउन के चलते जून में बंद थी ऑटो-डेबिट सुविधा, जानें कहीं रह तो नहीं गया किस्त जमा होना बाकी स्कीम की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप के जरिए चेक कर सकते हैं योजना का स्टेटस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Soma Roy

•

Updated: 28 Sep 2020, 5:59 PM IST

atal1.jpg

Atal Pension Yojana

नई दिल्ली। भविष्य को सिक्योर करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana ) एक बेहतर विकल्प है। इसके तहत 60 साल का होने पर हर महीने 1000 से लेकर 5000 रुपए की पेंशन मिलती है।अगर आप भी इसमें निवेश करते हैं तो चेक कर लें की आपकी कोई किस्त (Installment) जमा करनी बाकी न हो। क्योंकि लॉकडाउन के चलते जून 2020 तक APY में ऑटो-डेबिट सुविधा बंद कर दी गई थी। हालांकि 1 जुलाई से इसे दोबारा शुरू कर दिया गया था। मगर इसी दौरान अगर आपकी कोई किस्त गलती से कटी न हो तो आप 30 सितंबर तक इसे जमा कर दें। वरना आपको पेनाल्टी (Penalty) भरनी पड़ सकती है।

जो लोग जो मासिक, तिमाही या छमाही पेमेंट करते हैं उन्हें चेक करना चाहिए कि उनकी पेमेंट गई है या नहीं। इसके लिए आप APY ट्रांजैक्शन निकालें या इसमें रजिस्टर्ड बैंक अकाउंट क स्टेटमेंट निकालें। इससे पता चल जाएगा कि किस्त कब तक जमा हुई है और किस महीने की हुई है। पेंशन फंड नियामक पीएफआरडीए के सर्कुलर के मुताबिक 30 सितंबर के बाद किस्त जमा करने से सब्सक्राइबर से 1 फीसदी का ब्याज वसूला जाएगा।

कैसे चेक करें APY स्टेटस
अटल पेंशन योजना के तहत आपने किस्त जमा की है या नहीं इसे चेक करने के लिए आपको इसका स्टेटस देखना होगा। इसके लिए आप https://npslite nsdl.com/CRAlite/EPranAPYOnloadAction पर विजिट करें। यहां आप APY स्टेटमेंट डाउनलोड कर सकते हैं। आप चाहे तो APY मोबाइल ऐप से भी स्टेटमेंट देख सकते हैं।

क्या है अटल पेंशन योजना
इस स्कीम में आप रोजाना 7 रुपए के निवेश से बुढ़ापे में हर महीने 5 हजार रुपए तक पा सकते हैं। इस योजना में आपको 20 साल तक निवेश करना होगा। अटल पेंशन योजना का लाभ कोई भी शख्स ले सकता है। इसके लिए उसकी उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। स्कीम में शामिल होने के लिए सेविंग बैंक अकाउंट, आधार और एक्टिव मोबाइल नंबर का होना जरूरी है। अटल पेंशन योजना के तहत आप मंथली, क्वाटरली या या 6 माह की अवधि में निवेश कर सकते हैं। इसमें पैसा अपने आप आपके अकाउंट से तय डेट को कट जाता है इसलिए इसे आटो डेबिट कहा जाता है।