नई दिल्ली।
New Bank And ATM Rules: एक जुलाई यानी कल से बैंक और एटीएम ( ATM Withdrawal Rules ) से जुड़ नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर ग्राहकों पर पड़ेगा। एक जुलाई से एटीएम से कैश निकालना ( ATM Cash Withdrawal ) महंगा हो जाएगा, क्योंकि लॉकडाउन ( Lockdown ) में दी गई छूट समाप्त हो जाएगी। ऐसे में एटीएम निकासी पर पुराने नियमों को फिर से लागू किया जाएगा। हालांकि, एटीएम निकासी के नियम हर बैंक में अलग-अलग होते हैं।