28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आयकर विभाग की तीन राज्‍यों में छापेमारी, 14 करोड़ से अधिक की नकदी बरामद

आयकर विभाग ने बीते दो दिनों में बंगलूरू, हैदराबाद, और पंजाब के खन्नाे रीजन में छापेमारी कर 14 करोड़ से अधिक की नकदी जब्ते की है।
2 min read
Google source verification
IT Raid

IT Raid

नई दिल्‍ली। आयकर विभाग ने बीते दो दिनों में देश के अलग-अलग हिस्‍सों में छापेमारी कर 14 करोड़ से अधिक की नकदी जब्‍त की है। आयकर विभाग की ओर से यह कार्रवाई बंगलूरू, हैदराबाद, और पंजाब के खन्‍ना रीजन में की गई है। छापेमारी के दौरान जब्‍त किए गए अधिकतर नोट 2000 और 500 रुपए की करेंसी के रूप में मिले हैं। यह जानकारी आयकर विभाग की ओर से ट्वीट कर दी गई है।

आयकर विभाग के अनुसार बंगलूरू में कुछ PWD ठेकेदारों के दफ्तरों और आवासों पर छापेमारी की गई। इन ठेकेदारों को जनवरी से मार्च 2018 के बीच कई ठेके आवंटित किए गए थे। आयकर विभाग के अनुसार इन ठेकेदारों के ठिकानों से 6.76 करोड़ रुपए की नकदी िबरामद की गई है। हालांकि इस मामले में किसी को हिरासत में लिया गया है यया नहीं इस बात की जानकारी आयकर विभाग की ओर से नहीं दी गई है।

आयकर विभाग की एक अन्‍य टीम ने हैदराबाद में रियल एस्‍टेट कारोबार से जुड़े दो लोगों के आवास और दफ्तर पर छापामारी की है। यहां से आयकर विभाग की ओर से 5 करोड़ 10 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। खास बात यह है कि यह सभी नोट 500 और 2000 रुपए की नई करेंसी के रूप में है।

इसके अलावा आयकर विभाग ने पंजाब के खन्‍ना में पशुओं के चारे के उत्‍पादन और बिक्री से जुड़े ग्रुप के दफ्तरों पर छापेमारी की कार्रवाई की गई है। यहां से आयकर विभाग की टीम की ओर से 2 करोड़ 62 लाख रुपए की नकदी और 66.49 लाख रुपए की कीमत के जेवरात बरामद किए हैं। आयकर विभाग की दो दिनों तक चली इस कार्रवाई में कुल 14.48 करोड़ रुपए की नकदी बरामद की है।

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से 2000 रुपए के नोटों की मार्केट में किल्‍लत चल रही थी। जिसके बाद सरकार के कहने पर कई एजेंसियां इन कारणों का पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर दो हजार रुपए का नोट कहां गायब हो गया? वहीं ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने में जुटी जिन्‍होंने 2000 रुपए दबा लिए हैं।