scriptचीन-EU के बाद भारत का अमरीका को करारा जवाब, सेब-बादाम समेत कई सामानों पर बढ़ाया आयात शुल्क | india increased import duty on many american products | Patrika News
कारोबार

चीन-EU के बाद भारत का अमरीका को करारा जवाब, सेब-बादाम समेत कई सामानों पर बढ़ाया आयात शुल्क

भारत ने विदेशों से आने वाले कुछ कृषि उत्पादों के साथ ही स्टील और लोहे पर आयात शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है। इसमें से अधिकांश सामान अमरीका से आयात होता है।

नई दिल्लीJun 21, 2018 / 06:26 pm

Manoj Kumar

import duty on american product

चीन-EU के बाद भारत का अमरीका को करारा जवाब, सेब-बादाम समेत कई सामानों पर बढ़ाया आयात शुल्क

नई दिल्ली। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्टील और एल्युमिनियम पर आयात शुल्क में बढ़ोतरी करने के खिलाफ चीन और यूरोपीय संघ की ओर से वहां से आयातित उत्पादों पर शुल्क बढ़ाने के बाद भारत ने विदेशों से आने वाले कुछ कृषि उत्पादों के साथ ही स्टील और लोहे पर आयात शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है। भारत ने यूरोपीय संघ के कुछ अमरीकी उत्पादों पर शुल्क बढ़ाने के निर्णय के एक दिन बाद सेब की कुछ प्रजातियों, बादाम, मसूर दाल, चना दाल, अखरोट आदि उत्पादों पर आयात शुल्क बढ़ाए जाने की अधिसूचना जारी की है। भारत इनमें से अधिकांश उत्पाद अमरीका से आयात करता है।
विश्व व्यापार संगठन में शिकायत कर चुका है भारत

भारत ने विभिन्न किस्म के लोहे और स्टील उत्पादों पर भी शुल्क में बढ़ोतरी की है। भारत ने पिछले महीने अमरीका की ओर से स्टील और एल्युमिनियम पर शुल्क बढ़ाने के बाद विश्व व्यापार संगठन में उसके विरुद्ध शिकायत की थी। इसके साथ ही भारत ने विश्व व्यापार संगठन को कुछ ऐसे उत्पादों की सूची भी दी थी जिन पर अधिक शुल्क वसूले जा रहे हैं। जिन विदेशी उत्पादों पर आयात शुल्क में बढ़ोतरी की गई है, उनमें से कुछ पर यह तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएगी। कुछ उत्पादों पर यह बढ़ोतरी चार अगस्त से प्रभावी होगी।
तुर्की ने भी अमरीका से आयातित सामान पर शुल्क लगाया

तुर्की ने गुरुवार को अमरीका से आयातित वस्तुओं पर शुल्क लगाने की घोषणा की। अमरीका की ओर से इस्पात और एल्युमीनियम आयात पर शुल्क लगाए जाने पर तुर्की की सबसे हालिया प्रतिक्रियात्मक कार्रवाई है। तुर्की के अर्थव्यवस्था मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि वह अमरीका से आयातित वस्तुओं पर 267 डॉलर मूल्य का आयात शुल्क लगाने जा रहा है जिसमें कोयला, कागज, बादाम, तंबाकू, चावल, व्हिस्की और कार जैसे उत्पाद शामिल होंगे। तुर्की की ओर से यह प्रतिक्रिया वाशिंगटन के साथ बातचीत के सार्थक नतीजे नहीं आने के बाद आई है।

Home / Business / चीन-EU के बाद भारत का अमरीका को करारा जवाब, सेब-बादाम समेत कई सामानों पर बढ़ाया आयात शुल्क

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो