scriptमलेशिया से आयात शुल्क बढ़ने पर भारत में पाम तेल हो जाएगा महंगा | palm oil will be expensive due to increased import duty from Malaysia | Patrika News
कारोबार

मलेशिया से आयात शुल्क बढ़ने पर भारत में पाम तेल हो जाएगा महंगा

मलेशिया सात अप्रैल से शुल्क मुक्त निर्यात की व्यवस्था खत्म करने जा रहा है।

नई दिल्लीMar 23, 2018 / 02:28 pm

Manoj Kumar

Palm Oil

Palm Oil

नई दिल्ली। खाने में पाम तेल का इस्तेमाल करने वालों के लिए बुरी खबर है। अगले महीने से भारत में पाम तेल महंगा होने जा रहा है। मलेशिया सात अप्रैल से शुल्कमुक्त निर्यात की व्यवस्था खत्म करने जा रहा है। इसके बाद मलेशिया में कच्चे पाम तेल यानी के निर्यात पर पांच फीसदी शुल्क चुकाना होगा।
शुल्क मुक्त निर्यात की व्यवस्था समाप्त
जानकारी के अनुसार मलेशिया के प्लांटेशन इंडस्ट्रीज एंड कमोडिटीज मंत्री दातुक सेरी माह सीयू ने क्वालालंपुर में अपनी बात दोहराते हुए कहा कि कच्चे पाम तेल का निशुल्क निर्यात सात अप्रैल के बाद जारी रखने की सरकार की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार इस बात का मूल्यांकन करेगी कि सीपीओ के शुल्क मुक्त निर्यात की व्यवस्था समाप्त करने से देश के निर्यात पर क्या फर्क पड़ता है। उन्होंने कहा कि ट्रांस पैसिफिक पार्टनरशिप के व्यापक व प्रगतिशील करार से मेक्सिको, पेरू और कनाडा में पाम तेल के बाजार बढ़ाने में मदद मिलेगी।
भारत सबसे बड़ा आयातक
गौरतलब है कि इंडोनेशिया के बाद मलेशिया दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा पाम तेल उत्पादक व निर्यातक है। भारत विश्व मे सबसे ज्यादा पाम तेल का आयात करता है। ऐसे में मलेशिया द्वारा निर्यात शुल्क लगाए जाने से भारत का तेल आयात और महंगा हो जाएगा।
भारत ने किया था 44 फीसदी आयात शुल्क
एक मार्च को भारत सरकार ने क्रूड पाम तेल पर आयात शुल्क 30 फीसदी से बढ़ाकर 44 फीसदी और रिफाइंड पाम तेल पर 40 फीसदी से बढ़ाकर 54 फीसदी कर दिया, जिससे पाम तेल का आयात पहले ही महंगा हो गया है। खाद्य तेल उद्योग संगठन सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक, भारत ने जनवरी 2018 में 10.96 लाख टन कच्चे पाम तेल का आयात किया था जबकि इस महीने 1.5 लाख टन से ज्यादा रिफाइंड पाम तेल का अयात हुआ था। भारत ने इस साल जनवरी में कुल 12.46 लाख टन पाम तेल का आयात किया।

Home / Business / मलेशिया से आयात शुल्क बढ़ने पर भारत में पाम तेल हो जाएगा महंगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो