scriptRBI ने इस सरकारी बैंक पर लगा दिया 1 करोड़ तक का जुर्माना, जानिए आप पर कैसे पड़ेगा असर | RBI fined Rs 1 crore fine on Bank of Maharashtra | Patrika News
कारोबार

RBI ने इस सरकारी बैंक पर लगा दिया 1 करोड़ तक का जुर्माना, जानिए आप पर कैसे पड़ेगा असर

नियमों का पालन ना करने पर आरबीआई ने बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र पर 1 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है।

नई दिल्लीJan 18, 2019 / 06:58 pm

manish ranjan

rbi

RBI ने इस सरकारी बैंक पर लगा दिया 1 करोड़ तक का जुर्माना, जानिए आप पर कैसे पड़ेगा असर

नई दिल्ली। नियमों का पालन ना करने पर आरबीआई ने बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र पर 1 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। बैंक पर ये जुर्माना केवाईसी नियमों के उल्लंघन और फ्रॉड क्लासिफिकेशन नॉर्म्स को पूरा न करने के कारण लगाया गया है। आरबीआई ने खुद इस जुर्माने की जानकारी दी है।

आरबीआई ने लगाया 1 करोड़ रुपए का जुर्माना

बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र पर लगे इस 1 करोड़ रुपए का जुर्माने पर आरबीआई का कहना है बैंक पर यह जुर्माना नियामकीय जरूरतों को पूरा नहीं करने की वजह से लगाया गया हैं। साथ ही आरबीआई ने यह भी साफ कर दिया है कि बैंक पर लगे इस जुर्माने से ग्राहकों पर इसका कोई असर नहीं पड़ने वाला है। आरबीआई का यह भी कहना है कि इसकी वजह से ग्राहके के किसी भी ट्रांजेक्शन या ग्राहकों का बैंक के साथ किसी एग्रीमेंट पर कोई असर नहीं होगा।

पहले भी बैंक में लगा था जुर्माना

आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब आरबीआई ने बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र पर जुर्माना लगाया हो। इससे पहले भी आरबीआई बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र पर जुर्माना लगा चुकी है। आरबीआई ने बीते साल भी बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र पर 1 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया था। उस समय आरबीआई ने ये जुर्माना एक खाते में हुई धोखाधड़ी का पता लगाने में बैंक की तरफ से हुई देरी को लेकर लगाया था।


Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर

 

Home / Business / RBI ने इस सरकारी बैंक पर लगा दिया 1 करोड़ तक का जुर्माना, जानिए आप पर कैसे पड़ेगा असर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो