scriptRBI ने बदले RTGS के नियम, दिसंबर से 24 घंटे इस्तेमाल कर सकेंगे सर्विस | RBI New Rules: RTGS Facility Will Available For 24 Hours From December | Patrika News
फाइनेंस

RBI ने बदले RTGS के नियम, दिसंबर से 24 घंटे इस्तेमाल कर सकेंगे सर्विस

RTGS New Rule : आरटीजीएस से पैसा ट्रांसफर अभी तक सिर्फ वर्किंग घंटों में ही हो सकता था
नई प्रणाली दिसंबर से लागू होगी, इसमें तुरंत पैसा ट्रांसफर करने की सुविधा मिलती है

Oct 10, 2020 / 01:42 pm

Soma Roy

payment1.jpg

RTGS New Rule

नई दिल्ली। पेमेंट ट्रांसफर करने के लिए ज्यादातर लोग आरटीजीएस (RTGS) का इस्तेमाल करते हैं। इसके तहत 2 लाख रुपए तक ट्रांसफर (Transfer Money) किया जा सकता है। अभी तक बैंकों में ये सुविधा महज वर्किंग टाइम में ही मिल रही थी, लेकिन अब RBI ने इसके नियमों में बदलाव किए हैं। इसके तहत अब ग्राहक को 24 घंटे ये सर्विस मिल सकेगी। वे कभी भी आरटीसीएस के जरिए रुपए का लेन—देन कर सकते हैं। नई प्रणाली दिसंबर 2020 से लागू होगी। इस बात की जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास (Governor-Shaktikant Das) ने दी।
क्या है RTGS?
आरटीजीएस फंड ट्रांसफर करने की एक आसान प्रक्रिया है। इसमें लेन-देन तेजी से होता है। इसका पूरा नाम Real Time Gross Settlement है। इस सिस्टम के जरिए आप एक बैंक अकाउंट से दूसरे में पैसे आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं। अक्सर लोग आरटीजीएस और NEFT में कंफ्यूज्ड रहते हैं। क्योंकि आरटीजीएस की तरह ये भी पैसे ट्रांसफर करने का एक दूसरा विकल्प है। मगर आरटीजीएस में पैसा तुरंत ट्रांसफर होता है। हालांकि इसमें पैसे भेजने की एक लिमिट है, जिसमें कम से कम दो लाख रुपए का ट्रांसफर करना जरूरी होगा।
इसके फायदे
1.आरटीजीएस फंड ट्रांसफर के लिए एक सुरक्षित प्रणाली है। इसमें किसी राशि कैप की जरूरत नहीं होता है।
2.आरटीजीएस बड़े मूल्य के लेनदेन के लिए है। इसकी न्यूनतम राशि 2,00,000 रुपए है जबकि इसकी कोई अधिकतम सीमा नहीं है।
3.आरटीजीएस ट्रांसफर ये पेमेंट को अपनी सुविधा अनुसार शेड्यूल किया जा सकता है। आप तीन दिन बाद के लिए पेमेंट शेड्यूल कर सकते हैं।
4.आरटीजीएस सिस्टम में पैसा एक बैंक अकाउंट से दूसरे बैंक अकाउंट में तुरंत ट्रांसफर हो जाता है।

Home / Business / Finance / RBI ने बदले RTGS के नियम, दिसंबर से 24 घंटे इस्तेमाल कर सकेंगे सर्विस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो