scriptवीडियो: एबीवीपी ने इसलिए फूंक दिया पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का पुतला, पढ़िए ये खबर | ABVP blasted West Bengal Chief Minister's effigy | Patrika News
फिरोजाबाद

वीडियो: एबीवीपी ने इसलिए फूंक दिया पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का पुतला, पढ़िए ये खबर

— बंगाल में एबीवीपी कार्यकर्ताओं की हत्याओं को लेकर आक्रोशित हैं पदाधिकारी, भारत माता चौक के समीप ममत बनर्जी के विरुद्ध की नारेबाजी।

फिरोजाबादSep 24, 2018 / 09:37 am

अमित शर्मा

ABVP

ABVP

फिरोजाबाद। पश्चिम बंगाल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों की हत्याओं से आक्रोशित एबीवीपी पदाधिकारियों ने बंगाल की मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बंगाल की मुख्यमंत्री को वामपंथी विचारधारा का बताया। इस दौरान एबीवीपी पदाधिकारियों ने ममता सरकार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।
यह भी पढ़ें—

वीडियो: गणेश विसर्जन के दौरान हुआ हादसा, दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु हो गए घायल

बंगाल में हुई थी एबीवीपी पदाधिकारियों की हत्या
जिला सेवाकार प्रमुख निशांत उपाध्याय ने कहा कि पश्चिम बंगाल में विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी अपनी जायज मांगों को लेकर शांत प्रिय तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। इस पर वहां की सरकार ने गोली चलवाकर उनकी हत्या करवा दी। जिसमें एबीवीपी के दो पदाधिकारियों की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें—

इस शुभ घड़ी में करेंगे गणेश विसर्जन तो मिलेगा लाभ, विसर्जन करने से पूर्व पढ़ लें ये खबर

ममता को बताया वामपंथी विचारधारा का
प्रांत कलामंच प्रमुख रवि सक्सेना ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वामपंथी विचारधारा की महिला हैं। उन्होंने न जाने कितने निर्दोश लोगों की हत्याएं करवा दीं। उनकी सरकार मेें लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। ऐसी सरकार के विरुद्ध केन्द्र सरकार को सख्त कदम उठाना चाहिए। एबीवीपी पदाधिकारियों ने ममता बनर्जी के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन करने वालों में जिला कलामंच प्रमुख नीरज कुमार, नगर मंत्री अमन कुमार, अनिकेत शर्मा, आशीष यादव, शिवम शर्मा, निर्मल सूर्यवंशी, अजीत ठाकुर, मनीष भट्ट, पार्थ पचैरी, योगेश, अमन वर्मा, सुमित झा, संदीप श्रेयस, कन्हैया पाठक, आकाश, अनुराग, सचिन, अशोक, अजीत आदि मौजूद रहे।

Home / Firozabad / वीडियो: एबीवीपी ने इसलिए फूंक दिया पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का पुतला, पढ़िए ये खबर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो