scriptVIDEO: सास का शव लेकर जा रहे दामाद की एंबुलेंस फिरोजाबाद क्षेत्र में हुई दुर्घटनाग्रस्त, दामाद की मौत और इतने हो गए घायल | Accident on Agra-Lucknow expressway, son-in-law dies | Patrika News
फिरोजाबाद

VIDEO: सास का शव लेकर जा रहे दामाद की एंबुलेंस फिरोजाबाद क्षेत्र में हुई दुर्घटनाग्रस्त, दामाद की मौत और इतने हो गए घायल

— फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र में आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुआ हादसा, मच गया कोहराम।

फिरोजाबादJun 01, 2019 / 05:24 pm

arun rawat

accident

accident

फिरोजाबाद। सास का शव लेकर जा रहे दामाद की एंबुलेंस फिरोजाबाद क्षेत्र में हादसाग्रस्त हो गई। जिसमें दामाद की मौके पर मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी बेटे समेत चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। पुलिस ने घायलों को फिरोजाबाद अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुआ हादसा
दिल्ली से शव लेकर बिहार जा रही एम्बुलेंस तड़के आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फिरोजाबाद के नसीरपुर क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर के पास हादसे का शिकार हो गई। आगरा- लखनऊ एक्‍सप्रेस वे एक बार फिर खूनी बन गया। यहां ए-1127 उत्तम नगर दक्षिण दिल्ली निवासी सुशांत कुमार पुत्र अजीत कुमार की सास की दिल्‍ली में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। वे अपनी पत्नी और एम्बुलेंस के ड्राइवरों के साथ शव लेकर पत्‍नी के मायके सीवान बिहार जा रहे थे।
तड़के हुआ हादसा
शनिवार तड़के एम्बुलेंस आगे चल रहे अज्ञात वाहन में घुस गई। आसपास के लोग हादसा होता देख मदद के लिए दौड़े लेकिन गंभीर रूप से घायल सुशांत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। एंबुलेंस में सवार सुशांत की पत्नी और दोनों ड्राइवर घायल हो गए थे जिन्हें फिरोजाबाद अस्‍पताल भेजा गया। पुलिस ने सुशांत के परिजनों को सूचित कर दिया है। बिहार से अब परिवारीजन फिरोजाबाद पहुंच रहे हैं।

Home / Firozabad / VIDEO: सास का शव लेकर जा रहे दामाद की एंबुलेंस फिरोजाबाद क्षेत्र में हुई दुर्घटनाग्रस्त, दामाद की मौत और इतने हो गए घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो