scriptअखिलेश यादव ने लगाया भाजपा सरकार पर ये आरोप, बोले किसानों की बोरी से चोरी किया ये सामान, देखें वीडियो | Akhilesh yadav Big Statement on Bhajpa sarkar in Firozabad | Patrika News
फिरोजाबाद

अखिलेश यादव ने लगाया भाजपा सरकार पर ये आरोप, बोले किसानों की बोरी से चोरी किया ये सामान, देखें वीडियो

– फिरोजाबाद के बिल्टीगढ़ पर गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे अखिलेश, मायावती, अजीत सिंह।

फिरोजाबादApr 20, 2019 / 05:41 pm

अमित शर्मा

akhilesh

akhilesh yadav

फिरोजाबाद। शनिवार को गठबंधन प्रत्याशी अक्षय यादव के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने फिरोजाबाद के बिल्टीगढ़ पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों की खाद की बोरी से पांच किलो खाद चोरी करने का काम किया।
युवाओं को नहीं मिली नौकरी
नौजवानों से रोजगार का वादा भाजपा सरकार ने किया था। क्या वह पूरा हुआ नहीं हुआ। एक भी नौकरी नहीं मिली। किसानों की आय बढ़ाने की बात कही लेकिन आय तो नहीं बढ़ी लेकिन उनकी चोरी करने का काम जरूर किया। किसानों को किसी योजना का लाभ नहीं मिला। यह कैसी सरकार है जो कोई कल्पना नहीं कर सकता ऐसी भी सरकार आती हैं जो वादा करती हैं फिर उसे तोड़ती हैं। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो अपने वादे के खिलाफ काम करती है।
याद कीजिए वो दिन जब इन्होंने नोटबंदी की थी। यहां बहुत से मजदूर भाई होंगे। यह गठबंधन प्रत्याशी ऐतिहासिक वोटों से जीतकर जा रहे हैं।
भाजपा की नहीं आएगी एक भी सीट
पहले और दूसरे चरणों में वोटिंग से लग रहा है कि भाजपा का कहीं खाता खुलने वाला नहीं है। जो लोग महागठबंधन को महामिलावट नहीं महापरिवर्तन लाने देश में जा रहा है। नया भारत बनेगा। मैं आपके भरोसे पर कह सकता हूं जनता का जो रूझान दिखाई दे रहा है। उससे देश में नया प्रधानमंत्री बनने जा रहा है। पांच और दो साल में वादे कितने पूरे हो गए। दिल्ली की पांच साल और प्रदेश की दो सरकार ने कुछ भी काम नहीं किया।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Home / Firozabad / अखिलेश यादव ने लगाया भाजपा सरकार पर ये आरोप, बोले किसानों की बोरी से चोरी किया ये सामान, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो