scriptअसामाजिक तत्वों ने तोड़ी आंबेडकर प्रतिमा, शहर की शांति व्यवस्था को भंग करने की कोशिश, देखें वीडियो | Ambedkar statue breaks Unlike non-Islamic elements in Firozabad | Patrika News
फिरोजाबाद

असामाजिक तत्वों ने तोड़ी आंबेडकर प्रतिमा, शहर की शांति व्यवस्था को भंग करने की कोशिश, देखें वीडियो

– थाना नारखी क्षेत्र के नगला रामकुंवरि का मामला, मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम।

फिरोजाबादJun 27, 2019 / 01:06 pm

arun rawat

ambedkar

ambedkar

असामाजिक तत्वों ने तोड़ी आंबेडकर प्रतिमा, शहर की शांति व्यवस्था को भंग करने की कोशिश, देखें वीडियो
– थाना नारखी क्षेत्र के नगला रामकुंवरि का मामला, मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम।
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र में असामाजिक तत्वों ने संविधान शिल्पी डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़कर शहर की शांति व्यवस्था को भंग करने की कोशिश की। जानकारी होने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह स्थिति को संभाला।
यह भी पढें़-

VIDEO: दरवेश हत्याकांड के बाद जागी फिरोजाबाद पुलिस, उठाया ये कदम

नारखी क्षेत्र का है मामला
नारखी थाना क्षेत्र के नगला रामकुंवरि में गुरुवार सुबह आंबेडकर पार्क में लोगों को उनकी क्षतिग्रस्त प्रतिमा पड़ी मिली। असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा को खंडित कर मैदान में दीवार के सहारे डाल दिया था। जानकारी होने पर आस-पास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। नाराज लोगों ने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
दूसरी मंगवाई प्रतिमा
मूर्ति तोड़े जाने की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर तत्काल नई प्रतिमा मंगाकर पार्क में स्थापित कराई। तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हो गया। इस मामले में सीओ डाॅ. एके सिंह का कहना है कि असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा को खंडित कर दिया था। नई प्रतिमा लगा दी गई है। अब सबकुछ ठीक है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो