scriptलोकसभा चुनाव से पहले बदमाशों ने पत्नी के साथ जा रहे पति को मारी गोली, देखें वीडियो | Badmash shot a couple in Firozabad | Patrika News
फिरोजाबाद

लोकसभा चुनाव से पहले बदमाशों ने पत्नी के साथ जा रहे पति को मारी गोली, देखें वीडियो

— बाइक सवार बदमाशों ने पति को गोली मारकर घायल कर दिया, वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए।

फिरोजाबादApr 02, 2019 / 06:48 pm

arun rawat

goli

goli

फिरोजाबाद। लोकसभा चुनाव से पहले हथियारबंद बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं। बदमाशों ने पत्नी को लेकर जा रहे पति को गोली मार दी। गोली लगने से पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत सीरियस होने के चलते उसे प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया गया। घटना को लेकर पत्नी का रो—रोकर बुरा हाल है।
नारखी थाना क्षेत्र का मामला
मामला फ़िरोज़ाबाद के थाना नारखी के हसनपुर क्षेत्र का है। हाथरस के हसायन थाना क्षेत्र के गांव नगला आडू निवासी पंकज पुत्र हरवीर किसी काम से अपनी पत्नी राधा के साथ बाइक द्वारा सिरसागंज फिरोजाबाद गया था। जहां से दोपहर को वह वापस लौट रहे थे। तभी नारखी क्षेत्र के हसनपुर चौराहे के पास वह दोनों टॉयलेट के लिए रुक गए। तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार बदमाशों ने पति को गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया।
पत्नी के चीखने पर भाग गए बदमाश
पति के गोली मारने को लेकर पत्नी ने मदद के लिए आवाज लगाई। आवाज सुनकर बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को आगरा रेफर कर दिया गया। इस मामले में एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर जांच की जा रही है।

Home / Firozabad / लोकसभा चुनाव से पहले बदमाशों ने पत्नी के साथ जा रहे पति को मारी गोली, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो