scriptइस जिले में आसान नहीं भाजपा प्रत्याशी की राह, प्रभुदयाल कठेरिया के अलावा कोई नहीं जीत सका सीट | BJP candidate is not easy success in Firozabad | Patrika News
फिरोजाबाद

इस जिले में आसान नहीं भाजपा प्रत्याशी की राह, प्रभुदयाल कठेरिया के अलावा कोई नहीं जीत सका सीट

— 1957 से लेकर अब तक केवल प्रभुदयाल कठेरिया ने तीन बार जीती भाजपा की सीट, उसके बाद कोई नहीं दिखा सका चमत्कार।

फिरोजाबादApr 09, 2019 / 11:31 am

arun rawat

bhajpa

bhajpa

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद लोकसभा का अपना अलग इतिहास रहा है। इस जिले में भाजपा प्रत्याशी के लिए जीत की राह आसान नहीं होगी। 1957 से लेकर अब तक केवल एक प्रत्याशी ही लगातार तीन बार यहां से चुनाव जीता है। उसके बाद आज तक भाजपा इस सीट से चुनाव नहीं जीत सकी। हालांकि इस सीट पर पहली बार निर्दलीय प्रत्याशी भी जीत चुका है। इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के सामने रामगोपाल यादव के बेटे गठबंधन प्रत्याशी के रूप में अक्षय यादव और प्रसपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव हैं।
प्रभुदयाल कठेरिया जीते तीन बार
फिरोजाबाद जिले से भाजपा से प्रभुदयाल कठेरिया ने पहली बार 1991 में चुनाव जीता था। उसके बाद 1996 और फिर 1998 में तीसरी बार जीत दर्ज की थी। फिरोजाबाद लोकसभा में पहली बार चुनाव वर्ष 1957 में हुआ था। तब से लेकर आज तक भाजपा का कोई दूसरा प्रत्याशी चुनाव नहीं जीत सका है। इस बार यहां से भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए भाजपा नेताओं ने प्रयास शुरू कर दिए हैं।
भाजपाई लगा रहे दम
भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए भाजपाई दम लगा रहे हैं। इसकी शुरूआत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करने आ रहे हैं। माना जा रहा है कि भाजपा नेताओं की रैली के बाद भी भाजपा प्रत्याशी को कड़ी मेहनत करनी होगी। फिरोजाबाद सीट को निकालना भाजपा प्रत्याशी के लिए आसान नहीं होगा। हालांकि प्रत्याशी भी दिन रात मेहनत कर रहे हैं।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Hindi News/ Firozabad / इस जिले में आसान नहीं भाजपा प्रत्याशी की राह, प्रभुदयाल कठेरिया के अलावा कोई नहीं जीत सका सीट

ट्रेंडिंग वीडियो