खंड विकास कार्यालय टूंडला में मतदान प्रक्रिया सुबह 11 बजे शुरू हुई। 115 में से 108 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें से 18 वोट रद्द हो गए। भाजपा प्रत्याशी भंवर सिंह को 87 और ललिता देवी यादव को मात्र तीन मत प्राप्त हुए जबकि निर्दलीय प्रत्याशी वर्षा देवी को एक भी मत प्राप्त नहीं हुआ। भाजपा प्रत्याशी 84 मतों से जीत गए।
जसराना में नामांकन के दौरान फायरिंग हो जाने के बाद प्रशासन द्वारा मतदान केन्द्र बदल दिया गया। खंड विकास कार्यालय के स्थान पर काॅलेज में मतदान कराया गया। यहां कुल 63 में से 61 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें भाजपा प्रत्याशी कमला देवी को 42 और सपा प्रत्याशी दिलीप कुमार यादव को मात्र 19 मत प्राप्त हुए। भाजपा प्रत्याशी 23 मतों से जीत गईं।
नारखी ब्लाक में भाजपा प्रत्याशी महावीर सिंह बघेल के सामने कोई भी नामांकन करने नहीं पहुंचा था। नारखी में उन्हें निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया। सुबह 11 बजे शुरू हुई प्रक्रिया दोपहर तीन बजे तक समाप्त हो गई। सुरक्षा को देखतेे हुए पुलिस अधिकारी विजयी होने वाले प्रत्याशियों को सुरक्षित घर पहुंचा दिया गया। तब जाकर पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली।