इससे पहले बुधवार को आई रिपोर्ट में दो प्रसूताओं की जांच पॉजिटिव निकली। हिमांयूपुर निवासी एक महिला की 23 मई को मेडिकल कॉलेज के महिला विभाग में डिलीवरी हुई थी। डिलीवरी के बाद महिला घर आ चुकी थी। किंतु महिला का कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया था। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में महिला को कोरोना संक्रमण निकला। महिला को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला अपने साथ चार दिन के नवजात शिशु को साथ ले गई। संपर्क में आए महिला के पति एवं मकान स्वामी के परिवार के 14 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। करबला गली नंबर दो में भी एक महिला कोरोना संक्रमित मिली है। महिला की 24 मई को डिलीवरी मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विभाग में हुई थी। इसकी रिपोर्ट भी कोरोना संक्रमित पाई गई है। भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष को बुखार आ रहा था। वह अस्पताल जांच कराने के लिए गए थे। आज उनकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।