scriptउपचुनाव 2020: रेल बेचने के बाद देश बेचने की तैयारी में है भाजपा: सतीश मिश्रा | BSP National General Secretary Satish Mishra addressed public meeting | Patrika News

उपचुनाव 2020: रेल बेचने के बाद देश बेचने की तैयारी में है भाजपा: सतीश मिश्रा

locationफिरोजाबादPublished: Oct 29, 2020 05:55:32 pm

Submitted by:

arun rawat

— टूंडला विधानसभा उप चुनाव में बसपा प्रत्याशी के लिए जनसभा को संबोधित करने आए बसपा के राष्ट्रीय महासचिव।

Baspa

Baspa

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की टूंडला विधानसभा में होने जा रहे उपचुनाव को लेकर बसपा प्रत्याशी के समर्थन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
फिरोजाबाद रोड पर हुई जनसभा
गुरुवार को फिरोजाबाद रोड पर हुई जनसभा में पार्टी के नेताओं ने सीधे तौर कहा कि देश के सार्वजनिक उपक्रमों को एक-एक कर बेचा जा रहा है। धीरे-धीरे कर गुजराती पूरा देश बेच डालेंगे। वहीं बसपा के राष्‍ट्रीय महासचिव ने कहा कि भाजपा शासन में हर आदमी दुखी है। प्रदेश में हर आदमी परेशान दुखी है। चाहे किसान हो, युवा हो, वकील हो या डॉक्टर हो सब परेशान हैंं। आतंक माफियाराज और गुंडाराज हमें बसपा की सरकार की याद दिलाती है। जब मुलायम प्रदेश के सीएम थे तब गुंडाराज था। दलित और ब्राह्मणों को चुन चुन कर परेशान किया जाता था। कन्नौज में नीरज मिश्रा नाम के युवक ने सभा में सवाल उठाया था, जिससे नाराज होकर मुलायम के साहबजादे नाराज हो गए। उसके सिर काटने का फरमान जारी किया। नीरज की सिर कटी लाश मिली थी।
सर्व समाज के लिए किया काम
मायावती ने सर्व समाज के लिए काम किया। ब्राह्मण समाज ने दलित के साथ आकर पूरा सहयोग किया। सरकार में मायावती ने ब्राह्मण समाज को 15 मंत्री देने का काम किया था। एक दर्जन से ज्यादा ब्राह्मण एमएलसी बनाए। तीन हजार से ज्यादा ब्राह्मण वकीलों को बिठाया। हमें राज्यसभा के नेता बनाया और 17 साल से नेता हूं। भाजपा सरकार में एनकाउंटर हो रहे हैं। सपा अध्यक्ष ने वही किया जो उनके पिताजी करते थे। गेस्ट हाउस कांड में इसी तरह की हरकत की थी। 2003 में भी यही किया। 38 एमएलए बसपा के तोड़कर सरकार बनाई।
पूर्व मंत्री ने किया संबोधित
बसपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा में पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि हाथ जोड़कर कहता हूँ कि अपने देश और प्रदेश को बचा लो। 2022 में प्रदेश बर्बाद हो जाएगा। विकास दुबे ने जो किया उसको अंजाम मिला, लेकिन बाकी ब्राह्मणों को साथ में नामजद कर मारा जा रहा है। बहिनजी ने कहा है कि सतीश मिश्रा की बात न सुनना पूरे ब्राह्मण समाज का अपमान है। सब बिकता जा रहा है कुछ नहीं बच रहा है। रेल बिक गयी, तेल बिक गया और सब बिक रहा है। गुजरात से आये चंद लोग देश को बेचने में जुटे हैं। इसलिए इनसे हमें देश बचाना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो