scriptजीत के 12 घंटे भी जश्न नहीं मना सका जीता हुआ प्रत्याशी, फिर हुआ कुछ ऐसा कि चेहरे पर छा गई उदासी | candidate winning district panchayat election lost in Firozabad | Patrika News
फिरोजाबाद

जीत के 12 घंटे भी जश्न नहीं मना सका जीता हुआ प्रत्याशी, फिर हुआ कुछ ऐसा कि चेहरे पर छा गई उदासी

— फिरोजाबाद के जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में हुआ ऐसा ही कुछ कारनामा।

फिरोजाबादMay 05, 2021 / 11:46 am

arun rawat

result panchayat chunav

result panchayat chunav

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। जिला पंचायत सदस्य की मतगणना के बाद सपा प्रत्याशी के नाम की जीत की घोषणा कर दी गई। सपा प्रत्याशी और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बधाई देने वालों का तांता लगने लगा लेकिन फीड़िंग के दौरान कुछ ऐसा हो गया कि जीता हुआ प्रत्याशी हार गया और हारा हुआ जीत गया। बाद में सपा की जगह बसपा प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया गया।
यह भी पढ़ें—

पंचायत चुनाव में सपा का जलवा, भाजपा से ज्यादा जीत गए निर्दलीय

यह हुआ था वार्ड 19 में
फिरोजाबाद के वार्ड 19 में कुछ ऐसा ही कारनामा देखने को मिला। दरअसल, टूंडला मंडी समिति में मतगणना चल रही थी। उस समय आरओ द्वारा सपा नेता नौरंग सिंह यादव की पत्नी मीरा देवी की जीत की घोषणा कर दी गई। जीत की घोषणा के बाद सपा प्रत्याशी और उनके समर्थक मंडी समिति से बाहर आ गए और फूल माला पहनाकर प्रत्याशी का स्वागत किया गया। मंगलवार रात्रि को कंप्यूटर में फीड़िंग कराई जा रही थी। तभी उसमें गड़बड़ी सामने आई। फीड़िग में बसपा प्रत्याशी के वोट अधिक और सपा प्रत्याशी के वोट कम निकले। इस तरह आरओ ने बसपा प्रत्याशी देवकी के नाम की घोषणा करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया गया। इसकी जानकारी होने पर सपा नेता मौके पर पहुंचे और प्रशासन पर मनमानी करने का आरोप लगाया। उसके बाद सपा के खेमे में मायूसी छा गई।

यह हैं जीते हुए जिला पंचायत सदस्य—

वार्ड जीते पार्टी
1 देवेंद्र कुमार पीटर सपा
2 सीमा यादव भाजपा
3 अर्चना यादव सपा
4 मनोज यादव सपा
5 डा राकेश यादव निर्दलीय
6 राजीव लोधी निर्दलीय
7 दिनेश यादव सपा
8 शीलेंद्र यादव सपा
9 प्रशांत यादव सपा
10 प्रदीप उर्फ झब्बू यादव निर्दलीय
11 रिंकी यादव सपा
12 अरुण उर्फ बॉबी यादव सपा
13- सुमन माहौर भाजपा
14- प्रवेश जाटव बसपा
15 हर्षिता सिंह भाजपा
16- राधेश्याम दिवाकर निर्दलीय
17 राखी दिवाकर सपा
18 सीमा धनगर भाजपा
19 देवकी बसपा
20 बिल्लू उर्फ ललित नारायण सपा
21 कमलेश सपा
22 पप्पी यादव बसपा
23 अशोक यादव सपा
24- भीमसेन कुशवाह निर्दलीय
25 अनिल ऊर्फ बॉबी यादव सपा
26 लीलावती यादव सपा
27 डा प्रवीन यादव निर्दलीय
28 डा हरीश धनगर भाजपा
29 विजय प्रताप सिंह प्रसपा
30 रामसखी यादव प्रसपा
31 रुचि यादव सपा
32 सुनीता निर्दलीय
33 शंची चौहान सपा

Home / Firozabad / जीत के 12 घंटे भी जश्न नहीं मना सका जीता हुआ प्रत्याशी, फिर हुआ कुछ ऐसा कि चेहरे पर छा गई उदासी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो