scriptगुंडा या तो जेल में होगा या फिर उसकी राम नाम सत्य की यात्रा निकलेगी: मुख्यमंत्री | Chief Minister Yogi Adityanath held public meeting in Tundla firozabad | Patrika News
फिरोजाबाद

गुंडा या तो जेल में होगा या फिर उसकी राम नाम सत्य की यात्रा निकलेगी: मुख्यमंत्री

— मुख्यमंत्री ने सपा पर बोला जमकर हमला, बोले सरकारी नौकरी निकलने पर झोला लेकर घूमता था पूरा परिवार, जब इनकी सरकार थी सरकारी नौकरी चंद लोगों के इर्द गिर्द ही घूमती थी

फिरोजाबादOct 22, 2020 / 06:19 pm

arun rawat

Yogi Adityanath

अभिभावदन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश की टूंडला विधानसभा में होने जा रहे उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करने आए मुख्यमंत्री ने विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा। भारत माता की जय, वंदे मातरम से अपनी बात शुरू करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धन्य हैं आपके पूर्वज कोरोना काल में पूरी दुनियां और देश कोरोना से त्रस्त था, उस समय आपने अपनी इस कला को जीवित रखते हुए कार्य किया।
गुंडागर्दी को समाप्त किया
आपके पिछले लोकसभा चुनाव भाजपा के पक्ष में देकर यहां की परंपरागत गुंडागर्दी को समाप्त करने का संकल्प लिया। यही वह ताकत है तभी पश्चिमी उत्तर प्रदेश को गुंडागर्दी अराजकता का पर्याय बना दिया था। आज वही ताकत है जिसके दम पर हम गुंडों का जीना ***** करते हैं। गुंडा यदि जेल में होगा या उसकी राम नाम सत्य की यात्रा निकलेगी। यही कारण है कि समाजवादी पार्टी के नेता जब इनका शासन था अराजकता थी। इनको शर्म नहीं आती है, नौ माह से गैंगरेप के मामले में जेल में बंद एक व्यक्ति के परिवार को सदस्य टिकट देकर बहनों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है। प्रदेश को दंगा और अराजकता बनाया गया।
एक भी दंगा नहीं हुआ
पिछले साढ़े तीन साल में एक भी दंगा नहीं हुआ जिसने भी दंगा करने का प्रयास किया उसके विरुद्ध किस प्रकार की कार्रवाई हुई है। यह पूरा प्रदेश देख रहा है और जानता है। पहले भर्ती चंद लोगों तक सीमित रह जाती थी। सरकारी नौकरी के समय एक परिवार झोला लेकर पूरे प्रदेश में निकलता था। पिछले तीन वर्षो के दौरान तीन लाख नौजवानों को हमने सरकारी नौकरी दी। भेदभाव के बिना नौकरी देने का काम किया।
भरोसे से खिलवाड़ करने वाला जेल में होगा
नौजवानों के भरोसे के साथ खिलवाड़ करने वाला व्यक्ति जेल में होगा या फिर उसे प्रदेश छोड़न होगा। पहले किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल पाता था लेकिन आज सामाजिक सुरक्षा की गारंटी के साथ ही किसान को उपज का डेढ़ गुना दाम देने का काम किया। यह विपक्ष को अच्छा नहीं लग रहा। मुजफ्फरनगर में दंगे होते हैं। ऐसे लोग स्वयं ही अपने घर के अंदर बंद होकर काले कारनामे की सजा पा रहे हैं। सबसे बड़ी 24 करोड़ की आबादी का सबसे बड़ी आबादी है।
कोरोना के कम सबसे कम मौत सबसे कम हुईं। हर स्तर पर बचाव के उपाय किए। मोदी की अगुवाई में गरीबों को राशन, नौजवानों को रोजगार लोगों को सुविधाएं देने का काम किया गया।
टूंडला को मिला पहला डिग्री कॉलेज
टूंडला में पहला डिग्री कॉलेज देने का काम प्रो. एसपी सिंह बघेल ने किया। जहां प्रदूषित जल है वहां शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने काम करेंगे। आपके क्षेत्र में अपर गंगा नहर के जरिए पानी पहुंचाने के लिए बजट स्वीकृत हो चुका है। हर हाथ को काम और हर घर को पानी देने का काम किया है। कश्मीर से धारा 370 समाप्त हो गई। आतंकवाद को समाप्त कर दिया। इसके बाद भी यह लोग इसलिए परेशान हैं कि आतंकवाद में भी यह लोग वोट बैंक खोजते हैं। रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे तिथि कब बताएंगे आज यह काम संपन्न हो गया।
कोरोना न होता तो जाते अयोध्या
यदि कोरेाना नहीं होता तो आप सबको भी अयोध्या पहुंचाकर इस पुण्य के कार्य में भागीदार जरूर बनाते। ईश्वर से प्रार्थना कीजिए कोरोना समाप्त हो भगवान राम को भव्य मंदिर निर्माण कार्य संपन्न हो और 492 वर्ष की तमन्ना पूरी हो। टूंडला वासियों को अयोध्या में भगवान राम के दर्शन कराने का काम करें। जमीन से जुड़ा हुआ कार्यकर्ता टिकट पाएगा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति बनेगा। मेरे लिए 24 करोड़ की जनता ही परिवार है। इसकी सुरक्षा और खुशहाली के लिए कार्य करना ही मेरा राष्ट्रधर्म है। प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया।

Home / Firozabad / गुंडा या तो जेल में होगा या फिर उसकी राम नाम सत्य की यात्रा निकलेगी: मुख्यमंत्री

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो