scriptVIDEO: मुख्यमंत्री ने किया फिरोजाबाद में 391 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास | CM inaugurated and laid foundation of 391 crore schemes in Firozabad | Patrika News
फिरोजाबाद

VIDEO: मुख्यमंत्री ने किया फिरोजाबाद में 391 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

— फिरोजाबाद, अलीगढ़ या मथुरा के आस—पास आलू किसानों के लिए अंतरराष्ट्रीय केन्द्र बनाए जाने का दिया आश्वासन।— उत्तर प्रदेश में भारी निवेश करने का दिया आश्वासन, विकास को लेकर निरंतर सरकार के प्रयासरत रहने की कही बात।

फिरोजाबादSep 14, 2019 / 05:53 pm

अमित शर्मा

Chief Minister

Chief Minister

फिरोजाबाद। शनिवार को सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिरोजाबाद के टूंडला स्थित ठाकुर बीरी सिंह इंटर कॉलेज के मैदान से 391 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने मंच से फिरोजाबाद, हाथरस, अलीगढ़ और मथुरा क्षेत्र में कहीं भी आलू का इंटरनेशनल केन्द्र खोले जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के आलू किसानों के हित को देखते हुए प्रदेश सरकार काम कर रही है।
10 मिनट पहले पहुंचे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टूंडला सवा तीन बजे आना था लेकिन उनका हैलीकॉप्टर तीन बजकर पांच मिनट पर बीरी सिंह कॉलेज के मैदान पर उतर गया। सबसे पहले उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गईं प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। उन्होंने बेहतर कार्य करने वाले विभागों के कर्मचारियों की हौंसलाफजाई की।
उत्तर प्रदेश में होगा निवेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कई बाहरी कंपनियां निवेश करने की योजना तैयार कर रही हैं। पहले उनके अंदर सुरक्षा को लेकर काफी सवाल उठ रहे थे लेकिन हमने उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और अब वह उत्तर प्रदेश में निवेश करने को तैयार हो गए हैं। जल्द ही यहां कई कंपनियां निवेश करेंगी और करीब 20 लाख युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा।
आलू किसानों को मिलेगी सौगात
फिरोजाबाद, मथुरा और अलीगढ़ क्षेत्र में काफी संख्या में आलू की पैदावार होती है। ऐसे में आलू किसानों को सौगात मिलेगी। पेगू में इंटरनेशनल सेंटर है पोटेटो का। उनसे हमारी बात हुई है। अब आगे इस क्षेेत्र में भी अंतरराष्ट्रीय केन्द्र खोलने पर विचार किया जा रहा है।

Home / Firozabad / VIDEO: मुख्यमंत्री ने किया फिरोजाबाद में 391 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो