scriptमतगणना केन्द्र पर पहुंचे गठबंधन प्रत्याशी अक्षय यादव, चाचा शिवपाल को लेकर दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो | coalition candidate Akshay Yadav big statement to chacha Shivpal yadav | Patrika News
फिरोजाबाद

मतगणना केन्द्र पर पहुंचे गठबंधन प्रत्याशी अक्षय यादव, चाचा शिवपाल को लेकर दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो

— अक्षय यादव मीडिया से बोले दिन चढ़ने के साथ ही बढ़ता जाएगा जीत का अंतर, लाखों से होगी जीत, चाचा के सवाल पर बोले किसी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष हारे तो बहुत बदनामी वाली बात होती है।

फिरोजाबादMay 23, 2019 / 02:23 pm

arun rawat

akshay yadav

akshay yadav

फिरोजाबाद। गुरुवार को गठबंधन प्रत्याशी अक्षय यादव मतगणना केन्द्र पर पहुंच गए। जहां उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि दिन चढ़ने के साथ ही उनकी जीत का ग्राफ भी बढ़ता जाएगा। वह अपनी जीत को लेकर आस्वत दिखे। उनके चेहरे की मुस्कान भी देखने लायक थी। वह जैसे ही आगे बढ़े बोले लाखों वोटों से उनकी जीत होगी। पिछली बार की तुलना में इस बार उन्हें अधिक मत प्राप्त होंगे।
चाचा को सोच समझकर आना चाहिए था
अक्षय यादव ने कहा कि दिन का पारा चढ़ने के साथ ही गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत का ग्राफ भी बढ़ता जाएगा। वह सुबह से पीछे चल रहे थे लेकिन अब वह आगे हो गए। दिन चढ़ने के साथ शाम तक वह लाखों वोटों से आगे निकल जाएंगे। शिवपाल यादव के तीसरे स्थान पर चलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष यदि हारता है तो यह बहुत ही शर्मनाक होगा। उन्हें सोच समझकर फिरोजाबाद चुनाव लड़ने आना चाहिए था।
भाजपा प्रत्याशी ने बनाई बढ़त
गठबंधन प्रत्याशी के आगे निकलने के बाद एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी डॉ. चन्द्रसेन जादौन ने 2227 मतों से बढ़त बना ली है। बढ़त को देखकर भाजपाइयों में खुशी की लहर है। लोकसभा मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता ने कहा कि फिरोजाबाद से भाजपा प्रत्याशी की बड़े अंतर से विजय होगी। गठबंधन और प्रसपा प्रत्याशी उन्हें रोक नहीं पाएंगे।

Home / Firozabad / मतगणना केन्द्र पर पहुंचे गठबंधन प्रत्याशी अक्षय यादव, चाचा शिवपाल को लेकर दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो