scriptVIDEO: कांग्रेस कार्यकर्ता की इस पीड़ा को सुनकर राहुल गांधी भी हो जाएंगे परेशान, मन की व्यथा सुनाते हुए रो पड़ा यह कार्यकर्ता | Congress leader did Opposing party's decision Telling sorrow | Patrika News
फिरोजाबाद

VIDEO: कांग्रेस कार्यकर्ता की इस पीड़ा को सुनकर राहुल गांधी भी हो जाएंगे परेशान, मन की व्यथा सुनाते हुए रो पड़ा यह कार्यकर्ता

— उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य ने मांगी थी लोकसभा से सीट, कांग्रेस ने सपा के लिए छोड़ दी है फिरोजाबाद सीट।

फिरोजाबादMar 18, 2019 / 04:17 pm

arun rawat

rahul gandhi

rahul gandhi

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद लोकसभा सीट को कांग्रेस ने सपा प्रत्याशी के लिए छोड़ दिया है। ऐसे में जिले के कांग्रेसियों को करारा झटका लगा है। कांग्रेस नेता ने पार्टी द्वारा उठाए गए इस कदम पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए प्रत्याशी उतारे जाने की मांग की है। मन की व्यथा सुनाते हुए कांग्रेस नेता की आंखों से आंसू निकल आए। कांग्रेस नेता ने यहां से टिकट मांगी थी।
ये बोले कांग्रेस नेता
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य नुरउलदुहा लाल राईन ने बताया कि फिरोजाबाद में वर्ष 2009 में कांग्रेस प्रत्याशी राजबब्बर ने भारी बहुमत से चुनाव जीता था। इस बार भी काफी लोग चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए थे लेकिन पार्टी के फैसले ने सभी के मन को विचलित कर दिया। अब हमारा बाहर निकलना दुश्वार हो जाएगा। किस—किस को जवाब देंगे कि क्यों पार्टी ने चुनाव मैदान में अपना प्रत्याशी नहीं उतारा।
मन अभी भी है कांग्रेस के साथ
मन हमारा कांग्रेस के साथ है लेकिन मन बहुत दुखी है। इस जिले की जनता पूरा मन बनाकर बैठी थी लेकिन पार्टी के आदेश से सब कुछ समाप्त हो गया। हमारा कांग्रेस में रहने का क्या फायदा निकला। मन की व्यथा सुनाते हुए कांग्रेस नेता की आंखों से आंसू बह निकले। उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। इस बार उन्होंने चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर ली थी लेकिन आखिर में पार्टी के फैसले ने उनके सारे सपने तोड़ दिए।

Home / Firozabad / VIDEO: कांग्रेस कार्यकर्ता की इस पीड़ा को सुनकर राहुल गांधी भी हो जाएंगे परेशान, मन की व्यथा सुनाते हुए रो पड़ा यह कार्यकर्ता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो