scriptविजय संकल्प बाइक रैली से पहले पेट्रोल पंप पर देखिए किस तरह जुटी भाजपाइयों की भीड़, देखें वीडियो | Crowd rush on petrol pump for Vijay Sankalp bike rallies | Patrika News
फिरोजाबाद

विजय संकल्प बाइक रैली से पहले पेट्रोल पंप पर देखिए किस तरह जुटी भाजपाइयों की भीड़, देखें वीडियो

— फिरोजाबाद में भाजपाइयों द्वारा विजय संकल्प बाइक रैली को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा बाइक रैली के लिए गाड़ियों में पेट्रोल भरवाई गई।

फिरोजाबादMar 02, 2019 / 12:56 pm

arun rawat

petrol pump

petrol pump

फिरोजाबाद। भाजपाइयों द्वारा लोकसभा चुनाव को लेकर विजय संकल्प बाइक रैली निकाली गई। रैली निकालने को लेकर भाजपा पदाधिकारी बाइक लेकर पेट्रोल पंपों पर पहुंच गए। गाड़ियों में पेट्रोल भरवाने के लिए वाहन स्वामियों की लंबी लाइन लगी रही। वाहन स्वामियों में मारा मारी रही। एक के बाद एक करके वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इस दौरान कई बार वाहन स्वामियों में जल्दी पेट्रोल डलवाने को लेकर झड़प हो गई।
सुबह से ही लगी लाइन
विजय संदेश बाइक रैली का कार्यक्रम पहले से तय था। इसे लेकर पार्टी पदाधिकारी सुबह से ही रैली में शामिल होने के लिए कार्यक्रम स्थल कंपनी बाग पहुंच गए थे। जहां से वह पेट्रोल भरवाने के लिए निर्धारित पेट्रोल पंप पर पहुंच गए। जहां पहले अपने वाहन में पेट्रोल डलवाने के लिए भाजपाइयों में धक्का मुक्की हो गई। पंप पर कार्यरत कर्मचारी जिसके हाथ में पर्ची होती उसे ही सबसे पहले पेट्रोल डालकर रवाना कर देते।
तीन घंटे तक लगी रही भीड़
पेट्रोल पंप पर करीब तीन घंटे तक वाहन स्वामियों की भीड़ लगी रही। हर कोई अपने वाहन में पेट्रोल भरवाने के लिए लालायित नजर आया। बाइक रैली का आयोजन जिले की पांचों विधानसभाओं में किया गया था। टूंडला विधानसभा में कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल की मौजूदगी में किया गया।

Home / Firozabad / विजय संकल्प बाइक रैली से पहले पेट्रोल पंप पर देखिए किस तरह जुटी भाजपाइयों की भीड़, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो