जिला जेल में पहुंचे थे सांसद
दरअसल, जिला जेल में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था, जिसमें सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। बैट लेकर खेलते भी नजर आए। जब उनसे पूछा गया कि इस गंभीर स्थिति में आप क्रिकेट खेल रहे हैं जबकि बच्चों की मौत हो रही है। जिस समय आप मैच का लुफ्त उठा रहे थे, उस समय भी एक बच्चे की मौत अस्पताल में हो गई थी। इस पर उन्होंने बताया कि जेल प्रशासन ने जागरूकता और खेलकूद को बढ़ावा देने के लिये मुझसे विशेष आग्रह किया था। इस कारण मुझे वहां जाना पड़ा। डेंगू और वायरल फीवर से पीड़ित मरीजों के प्रति मेरी पूरी सहानुभूति है।
यह भी पढ़ें—