scriptकोविड को लेकर इस जिले में हुए कई बदलाव, भीड़ भाड़ वाले इलाकों में ई—रिक्शा पर लगा प्रतिबंध जानिए और क्या हुई है तब्दीली | DM framed rules regarding cases Covid 19 in Firozabad | Patrika News
फिरोजाबाद

कोविड को लेकर इस जिले में हुए कई बदलाव, भीड़ भाड़ वाले इलाकों में ई—रिक्शा पर लगा प्रतिबंध जानिए और क्या हुई है तब्दीली

— फिरोजाबाद डीएम ने कोविड 19 के बढ़ते मरीजों को लेकर नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

फिरोजाबादApr 15, 2021 / 03:23 pm

arun rawat

covid 19

covid 19

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में कोविड 19 के बढ़ते मरीजों की संख्या को लेकर चिंतित जिला प्रशासन ने कई बिंदुओं पर निर्देश दिए हैं। जिनका सख्ती से पालन कराते हुए कोविड 19 की रोकथाम की जा सके। डीएम द्वारा पांच बिंदु निर्धारित किए गए हैं। इनका पालन कराने के लिए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है।
यह भी पढ़ें—

नवरात्र में बेहड़ वाली माता के मंदिर पर नेजा चढ़ाने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, तीन दर्जन घायल

इन बिंदुओं पर करना होगा अमल
फिरोजाबाद डीएम चन्द्रविजय ने जारी किए पांच बिंदुओं में 12 वर्ष से कम और 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोग अनावश्यक घरों से बाहर न निकलें। दो और तीन पहिया वाहनों पर यात्रियों की सीमाओं का सख्ती से पालन कराया जाए। तीन पहिया वाहन जैसे आॅटो को वैकल्पिक दिन चलाए जाने की व्यवस्था की जाए। शहर के भीड़ भाड़ वाले इलाके में ई—रिक्शा प्रतिबंधित किए जाएं। प्राइवेट डॉक्टरों, पेथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड सेंटर, मेडिकल, मैरिज होम, किराने की दुकानें, सब्जी मंडी पर कोविड 19 के नियमों का पालन कराया जाए। प्रतिदिन चेकिंग की जाए उल्लंघन करने वालों के प्रतिष्ठानों को बंद कराया जाए। पथ विक्रेता जो आमतौर पर सड़क किनारे खुले स्थानों पर खड़े रहते हैं। उनकी पहचान हेतु उचित कार्यवाही की जाए। उनके द्वारा बिना मास्क आने वाले लोगों को सामान न दिया जाए। डीएम के आदेश के बाद खलबली मची हुई है।

Home / Firozabad / कोविड को लेकर इस जिले में हुए कई बदलाव, भीड़ भाड़ वाले इलाकों में ई—रिक्शा पर लगा प्रतिबंध जानिए और क्या हुई है तब्दीली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो