scriptडीजे से उठाकर आठ वर्षीय मासूम के साथ किया ऐसा घिनौना कृत्य, शव देखकर कांप गई लोगों की रूह, देखें वीडियो | Eight year old girl found dead in wheat field | Patrika News
फिरोजाबाद

डीजे से उठाकर आठ वर्षीय मासूम के साथ किया ऐसा घिनौना कृत्य, शव देखकर कांप गई लोगों की रूह, देखें वीडियो

— आरोपी युवक बालिका को डीजे से उठाकर ले गया था, उसके बाद गेहूं के खेत में मिला था बालिका का शव।

फिरोजाबादMar 18, 2019 / 02:03 pm

arun rawat

Rape

Rape

फिरोजाबाद। एक दरिंदे ने मासूम बालिका के साथ घिनौना कृत्य किया। दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव गेहूं के खेत में फेंक दिया गया। आरोपी बालिका को डीजे से उठाकर ले गया था। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल है। पीड़ित बहुत ही गरीब परिवार से है। मामले को लेकर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
सिरसागंज क्षेत्र का है मामला
घटना सिरसागंज थाना क्षेत्र की है। क्षेत्र के एक गांव में छठी का कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें डीजे लगवाया गया था। गांव की आठ वर्षीय बालिका डीजे पर डांस करने के लिए अन्य बच्चों के साथ चली गई थी। काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी देर खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिली। तब गांव के ही कुछ बच्चों ने बताया कि गांव का ही एक युवक उसे अपने साथ ले गया है।
सुबह मिला शव
सुबह तक भी जब बालिका घर लौटकर नहीं आई तो सभी लोग बालिका की तलाश में जुट गए। गांव के बाहर गेहूं के खेत में खून देखकर परिवारीजन हैरान रह गए। थोड़ी ही अंदर बालिका का रक्तरंजित शव पड़ा मिला था। सूचना पर आस—पास के लोगों की भीड़ के अलावा पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस मामले में सीओ का कहना है कि संभवत: बालिका के साथ गलत कार्य किया गया है। ऐसा प्रतीत हो रहा है हकीकत पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Home / Firozabad / डीजे से उठाकर आठ वर्षीय मासूम के साथ किया ऐसा घिनौना कृत्य, शव देखकर कांप गई लोगों की रूह, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो