scriptNikay Chunav 2017 दिलचस्प होगा इस सीट पर मेयर का चुनाव | first time election for Mayor in Firozabad Hindi News | Patrika News
फिरोजाबाद

Nikay Chunav 2017 दिलचस्प होगा इस सीट पर मेयर का चुनाव

फिरोजाबाद में पहली बार होने जा रहा है मेयर का चुनाव।

फिरोजाबादNov 14, 2017 / 08:22 am

अमित शर्मा

फिरोजाबाद। सुहाग नगरी में पहली बार मेयर पद का चुनाव होने जा रहा है। तीन साल पहले अस्तित्व में आई नगर निगम में इस बार मेयर पद के लिए घमासान मचा हुआ है। हर कोई नगर निगम का पहली बार मेयर बनने का सपना देख रहा है। इस बार मेयर पद के लिए भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी पूरा दम दिखा रही है। हालांकि बसपा भी जोर आजमाइश कर रही है लेकिन वर्तमान में सपा और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला है। प्रदेश में भाजपा सरकार होने के चलते भाजपाई उत्साहित हैं कि निकाय चुनाव में उन्हें इसका लाभ मिलेगा लेकिन सपाई भी भाजपाइयों का गणित बिगाड़ने में लगे हुए हैं।

70 वार्ड पर हैं 785

नगर निगम के 70 वार्डों में इस बार 785 पार्षद पद के प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें से दो पार्षद पद के प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त हो चुके हैं। मेयर पद के लिए 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नामांकन प्रपत्रों की जांच में मेयर पद के सभी प्रपत्र सही पाए गए हैं। प्रत्याशी चाहे पार्षद पद का हो या फिर मेयर पद का ही हर कोई इस चुनाव को प्रतिष्ठा से जोड़कर देख रहा है। जीत के लिए साम, दाम, दंड और भेद अपना रहे हैं। चुनाव के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

नामांकन वापसी का दिन

नामांकन वापसी सोमवार सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक की गई। जिन लोगों ने नाम वापस कर लिए वह चुनाव से बाहर हो गए हैं। मंगलवार (आज) 11 बजे से चुनाव चिन्ह आवंटन का कार्य शुरू हो जाएगा। अभी तक नाम के सहारे वोट मांगने वाले प्रत्याशी चुनाव चिन्ह पर वोट मांगने घर-घर जाएंगे।
200 बूथों पर रहेगी खास नजर

निकाय चुनाव में होने वाली गड़बड़ियों को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी कर ली है। नगर निगम सीमा के अंतर्गत कुल 439 बूथ हैं। इनमें 18 बूथ संवेदनशील, 153 बूथ अति संवेदनशील के अलावा 20 बूथ अति संवेदनशील प्लस बनाए गए हैं। इन बूथों पर प्रशासन की खास नजर रहेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो