एसडीएम रामसूरत पांडेय के निर्देशन में मंगलवार को खाद्य विभाग की टीम ने नगर में छापेमारी की। टीम ने सुभाष चौराहा स्थित पूसी किराना स्टोर के मालिक जितेन्द्र कुमार पुत्र पुरूषोत्तम सिंह के यहां सेे खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने अरहर की दाल का सैंपल लिया। जैन बूरा मर्चेंट के चंदन जैन पुत्र अनिल कुमार जैन के यहां से चना की दाल का खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनय यादव ने सैंपल लिया।