scriptफिरोजाबाद से निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व मंत्री ने किया बड़ा खुलासा, इन नेताओं से बताया अपनी जान को खतरा, देखें वीडियो | Former minister Chaudhary Bashir told Ramgopal,Shivpal threat his life | Patrika News
फिरोजाबाद

फिरोजाबाद से निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व मंत्री ने किया बड़ा खुलासा, इन नेताओं से बताया अपनी जान को खतरा, देखें वीडियो

— पूर्व मंत्री चौधरी बशीर ने फिरोजाबाद से निर्दलीय नामांकन करने के बाद दो बड़े नेताओं से अपनी जान को खतरा बताया।

फिरोजाबादApr 01, 2019 / 06:20 pm

arun rawat

bsheer chaudhary

bsheer chaudhary

फिरोजाबाद। पूर्व मंत्री चौधरी बशीर ने फिरोजाबाद लोकसभा सीट से नामांकन कर दिया। नामांकन के उपरांत उन्होंने समाजवादी पार्टी महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव और प्रसपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव से अपनी जान को खतरा बताया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में उन्होंने फिरोजाबाद लोकसभा से चुनाव लड़ा था। तब अल्पसंख्यक समाज के लोगों का उन्हें काफी बहुमत मिला था।
हत्या करवाने का लगाया आरोप
उन्होंने कहा कि रामगोपाल यादव और शिवपाल यादव दोनों मेरी हत्या करवा सकते हैं। रामगोपाल यादव को लगता है कि चौधरी बशीर साइकिल नहीं चलाएगा तो अल्पसंख्यक चौधरी बशीर के साथ चला जाएगा। आप मुझे जिताकर लोकसभा भेजने का काम करें। इन्हें हराकर वापस सैफई भेजने का काम करें। इन्हें भी याद रहे कि पांच साल तक काम न करने पर जनता ने उन्हें सबक सिखाने का काम किया है।
फिरोजाबाद पर क्या सैफई वालों का ही अधिकार है
अमित शाह को कानपुर की, नरेन्द्र मोदी को बनारस, सैफई वालों को फिरोजाबाद की याद क्यों आई। फिरोजाबाद में डिंपल यादव, अक्षय यादव, अखिलेश यादव, रामगोपाल और शिवपाल यादव ही चुनाव लड़ेंगे। भाजपा प्रत्याशी पर उन्होंने कहा कि भाजपा डमी प्रत्याशी उतारेगी शिवपाल यादव के लिए। कांग्रेस सरेंडर कर गई रामगोपाल यादव के कहने पर। यह दोनों नूरा कुश्ती कर रहे हैं। लोकतंत्र का गला घोंट दिया।
भाजपा से बताई टक्कर
मेरी भाजपा से टक्कर है। चाचा—भतीजे दोनों टक्कर से बाहर है। इन दोनों से अधिक भाजपा का अधिक वोट है। इसलिए मेरी भाजपा से मेरी टक्कर है सबसे अधिक वोट चौधरी बशीर के होंगे। भाजपा तीन अप्रैल को अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा करेगी। जिससे कोई विरोध न कर सके।

Home / Firozabad / फिरोजाबाद से निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व मंत्री ने किया बड़ा खुलासा, इन नेताओं से बताया अपनी जान को खतरा, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो