
SSP
फिरोजाबाद। विजय माल्या जैसे फिरोजाबाद शहर में भी हैं। एचडीएफसी बैंक के मैनेजर ने उपभोक्ताओं के साथ करोड़ों की ठगी की। उसके बाद भाग गया। उपभोक्ताओं ने मुकदमा दर्ज कराया। जानकारी न होने पर पुलिस ने दस हजार का इनाम घोषित कर दिया। पुलिस करीब तीन साल से इसकी तलाश कर रही थी। उत्तराखंड पुलिस की सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
एसएसपी ने दी जानकारी
क्राइम ब्रान्च फिरोजाबाद द्वारा करोडों की ठगी करने वाले दस हजार रूपये के इनामियाँ अभियुक्त एचडीएफसी बैंक के मैनेजर दिनेश ध्यानी को किया गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी सचिन्द्र पटेल ने वार्ता करते हुए बताया कि आरोपी करीब एक दर्जन मामलों में वांछित चल रहा था। निरीक्षक लोकेश सिंह भाटी, निरीक्षक प्रवेश कुमार अपराध शाखा व थाना उत्तर पुलिस के सहयोग से गैंगस्टर एक्ट थाना उत्तर जनपद फिरोजाबाद एंव 10 अन्य अभियोगों में करीब तीन वर्ष से अधिक समय से फरार चल रहे अभियुक्त दिनेश ध्यानी पुत्र मोहनलाल ध्यानी निवासी लाडपुर थाना रायपुर जिला देहरादून उत्तराखण्ड को मुखबिर की सूचना पर रोडवेज बस अड्डा फिरोजाबाद से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
इनामी है आरोपी
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने आरोपी पर दस हजार रूपया का पुरस्कार घोषित किया है। दिनेश ध्यानी द्वारा एचडीएफसी बैंक फिरोजाबाद का प्रबन्धक था। उस समय इसने करीब एक करोड अठ्ठाईस लाख तैतीस हजार आठ सौ पाँच रूपये की धोखाधडी की।
फर्जी खुलवाए थे अकाउंट
दिनेश ध्यानी पुत्र श्री मोहनलाल ध्यानी निवासी लाडपुर फ्रैन्ड्स कालोनी गैस गोदाम के पास थाना रायपुर जनपद देहरादून उत्तराखण्ड एचडीएफसी बैंक शाखा फिरोजाबाद में वर्ष 2015 में शाखा प्रबन्धक के पद पर तैनात था उसी समय अपने सह अभियुक्त लोकेन्द्र प्रताप पुत्र दिनेश बाबू निवासी कटैना हर्षा थाना जसराना फिरोजाबाद हाल दुर्गा नगर प्रतापपुरा चौराहा फिरोजाबाद। नवल कुमार पुत्र दिनेश बाबू निवासी कटैना हर्षा थाना जसराना फिरोजाबाद हाल दुर्गा नगर प्रतापपुरा चौराहा फिरोजाबाद के साथ मिलकर फर्जी आईडी से कई फर्जी बैंक खाते खुलवाकर एक करोड़ से अधिक की धनराशि को हड़प कर फरार हो गया था।
Updated on:
20 Oct 2018, 4:02 PM IST
Published on:
20 Oct 2018, 4:02 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.