scriptHusband Murder Wife in Firozabad: मायके में रह रही पत्नी की पति ने चाकू से गोदकर कर दी हत्या, देखें वीडियो | Husband Murder Wife in Firozabad | Patrika News
फिरोजाबाद

Husband Murder Wife in Firozabad: मायके में रह रही पत्नी की पति ने चाकू से गोदकर कर दी हत्या, देखें वीडियो

— थाना रसूलपुर क्षेत्र की घटना, महिला न्यायालय के लौटकर घर पहुंची थी, पति ने तभी दिया वारदात को अंजाम।

फिरोजाबादJul 28, 2019 / 12:25 pm

arun rawat

Murder

Murder

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में पति से अलग रही पत्नी की पति ने ही चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी। दिन दहाड़े हुई हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भिजवाते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पत्नी कोर्ट से वापस घर पहुंची थी। तभी पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। मृतका छह माह से पति से अलग रह रही थी।
यह भी पढ़ें—

Road Accident in Firozabad: ट्रक और आॅटो की भिड़ंत में चार की मौत, आधा दर्जन घायल, देखें वीडियो

दो वर्षो से चल रहा था विवाद
आगरा के शहीद नगर निवासी रजिया का उसके पति शोएब से दो वर्षों से विवाद चल रहा है। उनका न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। वह छह माह से अपने भाई अलाउद्दीन के पास फिरोजाबाद के अशरफ गंज में रह रही थी। वह दोपहर को न्यायालय से लौटकर घर पर पहुंची। आरोप है कि उसी दौरान उसका पति शोएब अपने भाई के साथ वहां पर आ गया। आते ही उसने गाली गलौज की।
यह भी पढ़ें—

झारखंड के Ranchi में 200 फीट गहरी खाई में गिरा लोहे की सरियों से भरा Truck, फिरोजाबाद के युवक की Death

भाभी के सामने हुई वारदात
रजिया की भाभी अफसाना की माने तो वह लोग कुछ समझ पाते तब तक शोएब ने छुरी निकाल कर रजिया को मार दी। वारदात को अंजाम देकर वह भाई के साथ भाग गया। छुरी लगते ही महिला गिर पड़ी। उसके मुंह से चीख निकल गई। अचानक वारदात से उसकी भाभी व अन्य लोगों ने चीखपुकार की। उनकी आवाज सुनकर मौहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। आनन फानन में भाई उसे मौहल्ले वालोे की मदद से मेडिकल कालेज उपचार को ले गया। चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उसके एक लड़का है। पता चलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना के बारे में जानकारी की।
यह भी पढ़ें—

Murder in Firozabad: शिकोहाबाद में फल विक्रेता को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, देखें वीडियो

दो तीन दिन पहले आगरा में दी थी तहरीर
मृतका की भाभी ने बताया दो तीन दिन पहले रजिया आगरा गई थी। उसने महिला थाने में पति के खिलाफ तहरीर दी थी। इसको लेकर वह बौखला गया। भाई ने बताया कि पुलिस ने उसको पकड़ भी लिया था। जिससे वह गुस्से में गया। उसने आखिरकार यहां आकर रजिया की हत्या कर दी। लोगों ने बताया कि वारदात को अंजाम देकर वह यह कहकर भागा कि शेरू ने मार दिया। पति सहित तीन लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। एसपी सिटी प्रबल प्रताप ने बताया महिला के पति ने हत्या की है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो