scriptअवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को दी खौफनाक सजा, पुलिस ने किया खुलासा | Husband murdered his wife suspicion of illegal relations | Patrika News
फिरोजाबाद

अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को दी खौफनाक सजा, पुलिस ने किया खुलासा

– फिरोजाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र के गांव गुदाऊं का मामला।

फिरोजाबादAug 24, 2019 / 03:25 pm

अमित शर्मा

Murder

Murder

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र में अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने पति की गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस आरोपी ससुर की भी तलाश कर रही है। पति और पत्नी के बीच आए दिन मारपीट और कहासुनी हुआ करती थी।
यह भी पढ़ें—

हर रोज की तरह पिता के साथ सोया था मासूम, फिर हुआ कुछ ऐसा कि थम गईं सांसें, मच गया कोहराम

नदी में फेंक दिया था शव
थाना लाइनपार क्षेत्र के गांव कुंवर बहादुर की ठार गुदाऊं निवासी 28 वर्षीय मलूकी उर्फ माता पत्नी पुष्पेन्द्र उर्फ पप्पू का शव गांव के बाहर तालाब किनारे एक खेत में पड़ा मिला था। मायका पक्ष ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी।
यह भी पढ़ें—

फिरोजाबाद में अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश को दिया एक नया नाम, सुनकर योगी आदित्यनाथ रह जाएंगे हैरान

रेलवे स्टेशन से पकड़ा पति
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि मृतका का पति पुष्पेन्द्र उर्फ पप्पू पुत्र दलवीर सिंह कहीं भागने की फिराक में था। तभी सूचना पर पुलिस ने उसे रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसने पत्नी की हत्या करने की बात कबूल कर ली। वहीं हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद करा दिया।
यह भी पढ़ें—

नौकरी का झांसा देकर किशोरी को देह व्यापार के धंधे में धकेला, हर रोज पांच से छह लोग करते थे दरिंदगी, पढ़िए रूह कंपा देने वाली सच्ची घटना!

पति-पत्नी के बीच होता था विवाद
एसपी सिटी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। युवक की पहली पत्नी की मौत होने के बाद उसने दूसरी शादी की थी। पति को शक था कि उसकी पत्नी के किसी और से भी संबंध हैं। उनके बीच झगड़े की यही सबसे बड़ी वजह थी। एसपी ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है जबकि ससुर अभी फरार है।

Home / Firozabad / अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को दी खौफनाक सजा, पुलिस ने किया खुलासा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो