scriptVIDEO: गरीब, असहाय लोगों की मदद को आॅटो कंपनी के कर्मचारियों ने दान किया blood, देखें वीडियो | Mahindra Kamlesh Auto Company set up blood donation camp in Firozabad | Patrika News
फिरोजाबाद

VIDEO: गरीब, असहाय लोगों की मदद को आॅटो कंपनी के कर्मचारियों ने दान किया blood, देखें वीडियो

— फ़िरोज़ाबाद में महिंद्रा कमलेश ऑटो व्हील्स ग्रुप के कर्मचारियों ने किया रक्तदान

फिरोजाबादFeb 22, 2020 / 02:54 pm

arun rawat

Blood Donet

Blood Donet

फिरोजाबाद। रक्तदान सबसे बड़ा दान माना जाता है। किसी के जीवन को बचाने से बड़ा पुण्य का काम कोई दूसरा नहीं है। ऐसा ही नेक कार्य फिरोजाबाद में महिंद्रा कमलेश ऑटो व्हील्स ग्रुप के कर्मचारियों ने किया। सभी ने रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर भाग लिया। कंपनी में ही ब्लड डोनेट शिविर का आयोजन किया गया था। पहली बार किए गए इस आयोजन में महिला कर्मचारियों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया।
यह भी पढ़ें—

VIDEO: मामूली विवाद में BSF जवान सहित पूरे परिवार की पिटाई, लाइसेंसी रायफल छींन ले गए आरोपी

पहली बार किया गया आयोजन
जिला अस्पताल में महिंद्रा कमलेश ऑटो विद ग्रुप द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने गरीब और असहाय लोगों की मदद मदद के लिए बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। साथ ही महिंद्रा कमलेश ऑटो के मालिक अंकित अग्रवाल ने बताया की रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य यह है की गरीब असहाय लोगों की ज्यादा से ज्यादा मदद की जा सके। पहली बार रक्तदान करके मन को काफी प्रसन्नता हो रही है। कर्मचारियों ने भी इस रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर भाग लिया।

Home / Firozabad / VIDEO: गरीब, असहाय लोगों की मदद को आॅटो कंपनी के कर्मचारियों ने दान किया blood, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो