scriptसुहागरात के दिन घर आया दुल्हन का भाई, रात को उसने जो किया, दूल्हे और परिवारीजनों के उड़े होश | Newly bride's big bluff with groom | Patrika News
फिरोजाबाद

सुहागरात के दिन घर आया दुल्हन का भाई, रात को उसने जो किया, दूल्हे और परिवारीजनों के उड़े होश

शादी के दूसरे दिन शाम को अचानक दुल्हन का एक भाई दाखिल होता है, वह रात को वहीं रुकता है इसके बाद जो हुआ उसने सबके होश उड़ा दिए।

फिरोजाबादNov 20, 2018 / 01:18 pm

अमित शर्मा

Suhagrat

सुहागरात के दिन घर आया दुल्हन का भाई, रात को उसने जो किया, दूल्हे और परिवारीजनों के उड़े होश

फिरोजाबाद। नई नवेली दुल्हन आने के बाद परिवार में खुशी का माहौल था लेकन दुल्हन जो किया उसके बाद दूल्हे और परिवारीजनों के होश उड़े हुए हैं। मामला थाने तक पहुंच गया है। साथ ही दूल्हे ने अपनी एक पड़ोसन औऱ रिश्तेदार महिला पर भी आरोप लगाए हैं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
अचानक आया भाई

मामला शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद का है। यहां के निवासी राकेश पुत्र राजाराम की जसवंत नगर निवासी पूजा नाम की लड़की से शादी हुई थी। शनिवार को शादी के बाद दुल्हन घर पर आई इसके बाद घर पर शादी के बाद की अन्य रस्में अदा की जा रही थीं। घर पर रिश्तेदार भी इकठ्ठे थे। इसी बीच परिवार में एक अनजान युवक दाखिल होता है। दुल्हन ने इस युवक को भाई बताया। युवक रात को घर पर ही रुक गया।
खाने में मिलाया नशीला पदार्थ

इसके बाद दुल्हन ने सभी के लिए खाना खिलाया और रात को सोते समय पति को दूध दिया। दुल्हन ने खाने और दूध में कुछ नशीला पदार्थ मिलाया। इसके बाद दूल्हे सहित सभी परिवारीजन बेहोश हो गए। सुबह जब आंख खुली तो होश उड़ गए। घर से सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और मोटर साइकिल सहित दुल्हन और उसका कथित भाई गायब थे। दुल्हन और उसके कथित भाई की तलाश की गई लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला।
पहले से ही था शक

मामला समझ में आते ही राकेश थाने पहुंचा। उसने थाने में तहरीर दी है। साथ ही राकेश ने अपनी एक पड़ोसन और रिश्तेदार महिला के भी इसमें शामिल होने की आशंका जताई है। राकेश का कहना है कि उसे शादी से पहले ही शक था लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो