
polithin
फिरोजाबाद। गुरुवार को फिरोजाबाद के टूंडला नगर में पाॅलीथिन हटाओ अभियान के अंतर्गत एसडीएम के नेतृत्व में नगर पालिका टीम ने छापेमारी की। अचानक हुई छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इस दौरान दुकान पाॅलीथिन छिपाते व नष्ट करते नजर आए। बड़ी बात यह रही कि अभियान को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किसी प्रकार की सूचना दुकानदारों को नहीं दी गई थी।
यह भी पढ़ें—
एसडीएम के नेतृत्व में चला अभियान
एसडीएम राम हर्ष मौर्य के नेतृत्व में तहसील और पालिका की टीम ने दोपहर को नगर में पाॅलीथिन जब्त करने के लिए छापेमारी कर दी। अचानक हुई छापेमारी को लेकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानदार पाॅलीथिन छिपाते नजर आए। अभी तक कोई कार्रवाई न होने के कारण बाजार में दुकानदार जमकर पाॅलीथिन का प्रयोग हो रहा था। सबसे अधिक पाॅलीथिन का प्रयोग सब्जी मंडी में किया जा रहा था। छापेमारी होते ही सब्जी विक्रेताओं ने पाॅलीथिन छिपा दीं।
यह भी पढ़ें—
दुकानों पर हुई छापेमारी
टीम ने मिठाई, परचून, गारमेंट्स समेत अन्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। दुकानदारों का कहना है कि पाॅलीथिन को लेकर अभियान चलाया जाना है। इसकी सूचना प्रशासन द्वारा पहले से नहीं दी गई। दुकानों पर पाॅलीथिन जब्त करने से पहले उन फैक्ट्रियों पर छापेमारी होनी चाहिए जहां से पाॅलीथिन आ रही हैं। छोटे दुकानदार अपनी रोजी रोटी चलाने के लिए पाॅलीथिन का प्रयोग करते हैं। एसडीएम का कहना है कि पाॅलीथिन पहले से ही प्रतिबंधित हैं। आगे भी पाॅलीथिन जब्त करने को लेकर अभियान जारी रहेगा।
Published on:
6 Jun 2019, 5:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.