scriptइटावा में शिवपाल यादव ने की ऐसी घोषणा जिसके बाद फिरोजाबाद की राजनीति में आ गया भूचाल | Ram Gopal Yadav worried for Shivpal Yadav announce Lok Sabha elections | Patrika News
फिरोजाबाद

इटावा में शिवपाल यादव ने की ऐसी घोषणा जिसके बाद फिरोजाबाद की राजनीति में आ गया भूचाल

— शिवपाल यादव ने फिरोजाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की कर दी घोषणा, तीन फरवरी को फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में होगी विधिवत घोषणा।

फिरोजाबादJan 27, 2019 / 10:45 am

अमित शर्मा

Shivpal yadav

Shivpal yadav

फिरोजाबाद। उधर इटावा में शिवपाल यादव ने फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा की इधर, फिरोजाबाद की राजनीति में भूचाल आ गया। शिवपाल यादव की घोषणा के बाद सबसे अधिक परेशान सपा—बसपा प्रत्याशी है। माना जा रहा है कि यादव बाहुल्य वोट में शिवपाल यादव सेंध लगाकर चुनाव में गणित गड़बड़ा सकते हैं। सूत्रों की मानें तो शिवपाल यादव कांग्रेस गठबंधन से चुनाव लड़ सकते हैं।
तीन को फिरोजाबाद आ रहे शिवपाल
22 जनवरी को शिकोहाबाद के रामलीला मैदान में सपा विधायक हरीओम यादव ने पोल—खोल कार्यक्रम आयोजित किया था। जिसमें उन्होंने घोषणा की थी कि तीन फरवरी को शिवपाल यादव इसी मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें वह फिरोजाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की विधिवत घोषणा करेंगे।
कुछ भी बोलने से कर रहे परहेज
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव इस मुद्दे पर अब कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने एक मंच से कहा था कि शिवपाल यादव पूर्वांचल में जहां भी जाएंगे वहां चप्पलों से पिटेंगे। इस पर शिवपाल यादव ने हंसते हुए कहा था कि वह उनके बड़े भाई हैं पिटवा सकते हैं। इसकेे बाद अब उनके फिरोजाबाद से चुनाव लड़ने की घोषणा ने उन्हें परेशानी में डाल दिया है और अब वह कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। वह केवल यही कह रहे हैं कि चुनाव लड़ने का अधिकार सभी को है।

Home / Firozabad / इटावा में शिवपाल यादव ने की ऐसी घोषणा जिसके बाद फिरोजाबाद की राजनीति में आ गया भूचाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो