प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी ने कैंडिल मार्च निकाला। जो कि सुभाष तिराहे से शुरू होकर बस स्टैंड होता हुआ गांधी पार्क चौराहा पहुंच कर सम्पन्न हुआ। मार्च में शामिल युवा अपने हाथों में जलती हुई कैंडिल थामे चल रहे थे। सभी ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर कैंडिल लगाईं। छात्रा संजलि व उनके भाई योगेश की आत्म शांति के लिए प्रार्थना की।
लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष इंजीनियर राजकुमार यादव ने कहा कि आगरा में छात्रा संजलि को पेट्रोल डालकर जला दिया। श्रद्धांजलि देने वालों में इमरान खान, सानू खान, नीरज झा, एहसान अली, फैजान अली, कामरान सिददीकी, साजिद मंसूरी, कफील अहमद, वकील खान, मो. यूनुश, शाहनाज सिददीकी, फरमान पठान, समीर खान, आलोक वर्मा,अंकित यादव, दीपक यादव, संकल्प यादव, सनी यादव, बंटू यादव आदि शामिल रहे।
इसी क्रम में राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच ने शुक्रवार को सायं नगर में कैंडिल मार्च निकाल कर संजलि को श्रद्धांजलि अर्पित की। महानगर अध्यक्ष अंकित जैन ने कहा कि दिनदहाड़े पेट्रोल डाल कर छात्रा संजलि के जला कर मारने वाले हत्यारों को गिरफ्तार कर फांसी की सजा दिलाई जाए। नगर महासचिव फहान कुरैशी ने कहा कि प्रदेश सरकार को छात्रा के हत्यारों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करनी चाहिए। कैंडिल मार्च में जिला सचिव नारायन शर्मा, दीपक कुशवाहा, जतिन तिवारी, अर्पित जैन, शिवम पांडे, शिव कुमार, रितिक, अंकित, अनिकेत अग्रवाल, दिव्यांश शर्मा, गोविंद, नदीम खान, फैजान, वरुण, तरुण आदि शामिल रहे।