scriptVIDEO सेक्युलर मोर्चा के इस नेता ने रामगोपाल यादव पर लगाए गंभीर आरोप, पुख्ता सबूत होने का किया दावा | Serious Allegation on Ramgopal Yadav by Shivpal yadav Secular Morcha | Patrika News
फिरोजाबाद

VIDEO सेक्युलर मोर्चा के इस नेता ने रामगोपाल यादव पर लगाए गंभीर आरोप, पुख्ता सबूत होने का किया दावा

सेक्युलर मोर्चा के नेता अजीम भाई ने रामगोपाल यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

फिरोजाबादOct 27, 2018 / 06:17 pm

अमित शर्मा

Shivpal Yadav

VIDEO सेक्युलर मोर्चा के इस नेता ने रामगोपाल यादव पर लगाए गंभीर आरोप, पुख्ता सबूत होने का किया दावा

फिरोजाबाद। शुक्रवार को फिरोजाबाद आए सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के एक बयान को लेकर सपा और सेक्युलर मोर्चा आमने-सामने आ गई है। रामगोपाल यादव ने कहा था कि सेक्युलर मोर्चा भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रही है। इस पर शनिवार को पत्रकार वार्ता कर सेक्युलर मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीम भाई ने कहा कि सेक्युलर मोर्चा पूरी तरह से समाजवादी विचारधारा के तहत काम कर रही है।
यह भी पढ़ें

शिवपाल की पार्टी का नाम सुनते ही पत्रकार पर भड़के रामगोपाल, कह दी ऐसी बात कि वीडियो हो रहा वायरल

रामगोपाल यादव के विरुद्ध हैं सुबूत
जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारे पास इस बात के सुबूत हैं कि प्रो. रामगोपाल यादव भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। इसका एक उदाहरण है कि जब राष्ट्रीय स्तर पर पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चैटाला, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शरद यादव न मिलकर यह फैसला लिया कि एक पार्टी बनाई जाए, जिसका अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को बनाया जाए। आरएसएस के कहने पर प्रोफेसर ने उसे समाप्त कराने का काम किया। आरएसएस के संघ संचालक मोहन भागवत, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ फोटो खिंचाया। उनके आरोप केवल आरोप तक ही सीमित हैं जबकि हमारे पास उनके भाजपा के एजेंट होने के पूरे सुबूत हैं।
यह भी पढ़ें

शिवपाल के रोड शो के बाद फिरोजाबाद आ रहे अखिलेश यादव, करेंगे बड़ा धमाका

भाजपा से मिलकर की दगा
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह उर्फ छोटू यादव ने कहा कि जब वह जिला पंचायत अध्यक्ष थे तब उन्हें पद से हटाने के लिए प्रो. रामगोपाल यादव ने भाजपाइयों के साथ मिलकर उन्हें पद से हटाया। जो लोग उनके विरोध में थे वही लोग आज प्रो. रामगोपाल यादव के साथ घूम रहे हैं। रामगोपाल यादव ने पिता को बेटे से और चाचा को भतीजे से अलग करने का काम किया है और वह इस काम में सफल भी हुए हैं।

Home / Firozabad / VIDEO सेक्युलर मोर्चा के इस नेता ने रामगोपाल यादव पर लगाए गंभीर आरोप, पुख्ता सबूत होने का किया दावा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो