scriptPatrika Follow up: खबर चलने के बाद हटाई गई भाजपा नेताओं के नाम से लगाई गई शिलापट्टिका | Shilapattika Uprooted after news of patrika in firozabad | Patrika News
फिरोजाबाद

Patrika Follow up: खबर चलने के बाद हटाई गई भाजपा नेताओं के नाम से लगाई गई शिलापट्टिका

— बिना सड़क बनाए ही रातों रात लगा दी गई थी सड़क बनाने की शिलापट्टिका, सपा विधायक ने जताया था ऐतराज

फिरोजाबादFeb 26, 2020 / 01:03 pm

arun rawat

pattika

pattika

फिरोजाबाद। बिना सड़क बनाए ही सड़क किनारे रातों रात लगाई गई शिलापट्टिका को पत्रिका द्वारा खबर चलाए जाने के बाद हटा दिया गया। पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी पट्टिका को उखाड़कर ले गए। फर्जी शिला पट्टिका लगाए जाने का सपा विधायक ने विरोध जताया था। इसकी खबर पत्रिका ने प्रमुखता से दिखाई दी। उसके बाद आनन—फानन में शिलापट्टिका को वहां से हटा दिया गया।
शिकोहाबाद का है मामला
नगर के मोहल्ला शंभू नगर में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सोमवार को लगार्ई सड़क की मरम्मत की फर्जी शिलापट्टिका के लगने के बाद लोगों के विरोध पर हटा लिया। बताते चले कि कई वर्ष पूर्व बनी शंभू नगर की सडक पर पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों ने एक वर्ष पूर्व हुए जसलई सड़क मार्ग की मरम्मत की शिलापट्टिका को शंभू नगर के मार्ग पर लगा दिया था। सिरसागंज के विधायक हरीओम यादव ने मामले में सरकार की तीखी आलोचना की थी। पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता अजय कुमार का कहना है कि जसलई मार्ग पर निर्माण कार्य हुआ था। उस समय शिला पट्टिका नहीं लग पाई थी। कर्मचारियों ने भूल बस शिला पट्टिका को नगर पालिका क्षेत्र में लगा दिया। जानकारी मिलने पर उसे हटवा दिया है।

Home / Firozabad / Patrika Follow up: खबर चलने के बाद हटाई गई भाजपा नेताओं के नाम से लगाई गई शिलापट्टिका

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो