scriptVIDEO: रामलीला में हुआ था ऐसा डांस, अब मुश्किल में फंसे SP MLC दिलीप यादव | Shiv Sena leader complaints against SP MLC on Dirty Dance In Ram Leela | Patrika News
फिरोजाबाद

VIDEO: रामलीला में हुआ था ऐसा डांस, अब मुश्किल में फंसे SP MLC दिलीप यादव

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष थे SP MLC, उसमें हुआ था ऐसा डांस, सिटी मजिस्ट्रेट आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

फिरोजाबादOct 28, 2017 / 02:08 pm

मुकेश कुमार

Dirty Dance Video

Dirty Dance Video

फिरोजाबाद। सुहाग नगरी में हर वर्ष रामलीला महोत्सव का आयोजन कराया जाता है। इसके लिए कमेटी गठित की जाती है। जिसकी निगरानी में कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। रामलीला परिसर में दुकानें भी अध्यक्ष के निर्देश पर ही उठाई जाती थीं। इस बार प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद डांस पार्टी पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद भी दशहरा के दिन रावण दहन होने के बाद स्टेज पर अश्लील डांस हुआ। शिवसेना जिलाध्यक्ष के हाथ वीडियो लगने पर अधिकारियों से शिकायत हो गई। अब सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर सपा एमएलसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
रावण दहन के बाद हुआ था डर्टी डांस
थाना उत्तर क्षेत्र के रामलीला मैदान में इस बार हुए रामलीला महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष सपा एमएलसी डॉक्टर दिलीप यादव थे। रामलीला में रावण दहन होने के बाद आयोजकों ने जमकर डांस पार्टी का लुफ्त उठाया। डांस की वीडियो में एमएलसी व अन्य आयोजक भी दिखाई दे रहे हैं। शिवसेना के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा ने अश्लील नृत्य को लेकर 12 अक्टूबर को वीडियो प्राप्त होने पर थाना उत्तर पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने को कहा। इसमें राजीव ने बताया कि दशहरा पर्व पर 30 सितम्बर को रावण दहन के बाद करीब साढ़े 10 बजे रामलीला मैदान पर धर्म प्रेमियों की आस्था को ठेस पहुंचाते हुए डर्टी डांस कराया।
सपा एमएलसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
शिवसेना के जिलाध्यक्ष की तहरीर को थाना उत्तर पुलिस ने अपने स्तर से दबा दिया तो वो सीधे जिलाधिकारी, एसएसपी और सिटी मजिस्ट्रेट के पास जा पहुंचे और इस तहरीर को देते हुए साक्ष्य के रूप में अश्लील डांस के वीडियो उपलब्ध कराए गए। सिटी मजिस्ट्रेट ने वीडियो देखने के बाद तत्काल मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने सपा एमएलसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 

मुकदमे में एमएलसी समेत ये नामजद
शिवसेना जिलाध्यक्ष द्वारा दर्ज कराए मामले में रामलीला महोत्सव समिति के अध्यक्ष और आगरा-फिरोजाबाद एमएलसी डॉक्टर दिलीप यादव पुत्र फूल सिंह यादव निवासी सीता नगर नगला भाई, समिति के सचिव आरपी सिंह पुत्र उल्फत सिंह यादव निवासी जैन नगर, रामलीला महोत्सव समिति के अन्य पदाधिकारी शामिल किए हैं।
मुझे नहीं मुकदमे की जानकारी
रामलीला कमेटी अध्यक्ष एवं एमएलसी डॉक्टर दिलीप यादव ने कहा कि रामलीला कमेटी द्वारा जो इस बार कार्यक्रम किए गए थे। उसमें कोई अश्लीलता नहीं परोसी गई थी। डांस पार्टी भी नहीं लगाई गई। डांस पार्टी को लेकर क्या रिपोर्ट दर्ज हुई है मुझे इसकी जानकारी नहीं है। मैं जानकारी कराता हूं।

Home / Firozabad / VIDEO: रामलीला में हुआ था ऐसा डांस, अब मुश्किल में फंसे SP MLC दिलीप यादव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो