scriptVIDEO: शॉर्ट सर्किट से पेट्रोल पम्प के कार्यालय में लगी भीषण आग, दो कर्मचारी झुलसे | Short circuit caused a huge fire in office of a petrol pump | Patrika News
फिरोजाबाद

VIDEO: शॉर्ट सर्किट से पेट्रोल पम्प के कार्यालय में लगी भीषण आग, दो कर्मचारी झुलसे

— थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव बजहेरा का मामला, तीन फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू।

फिरोजाबादJan 08, 2020 / 11:26 am

arun rawat

Fire

Fire

फिरोजाबाद। शॉर्ट सर्किट के चलते पेट्रोल पम्प के कार्यालय में आग लग गई। भीषण आग में दो कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए। झुलसे हुए कर्मचारियों को पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं तीन फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही आग आहर पेट्रोलपम्प की मशीनों तक नहीं पहुंच सकी, अन्यथा भीषण हादसा हो सकता था।
यह था पूरा मामला
फिरोजाबाद के थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव बजहेरा में न्यू आगरा के गांव जगनपुर के रहने वाले प्रीती का पेट्रोलपम्प है। मंगलवार देर रात्रि पंप के कार्यालय में अचानक आग लग गई। आग लगने के समय पंप पर काम करने वाले दो कर्मचारी कार्यालय के अंदर थे जबकि दो बाहर पंप मशीनों के पास खड़े थे। आग इतनी तेजी से लगी कि अंदर बैठे कर्मचारियों को भागने तक का समय नहीं मिला।
दोनों कर्मचारी झुलसे
आग लगते ही दोनों कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए। बाहर कार्यरत कर्मचारियों ने उन्हें बचाने के लिए शोर मचा दिया। मौके पर जुटी भीड़ ने किसी तरह उन दोनों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल शीतल प्रसाद व भारत वीर को अस्पताल भिजवाया। देर रात्रि में एसएसपी सचिन्द्र पटेल ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इस दौरान तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने आग पर काबू पाया। घटना के दौरान हड़कंप की स्थिति बनी रही।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो