दोे अक्टूबर को की थी हत्या थाना फरिहा क्षेत्र के गांव नगला खरगा निवासी अजय कुमार पुत्र सुघर सिंह की हत्या हो गई थी। घटना को लेकर मृतक के ***** सुनील कुमार पुुत्र दयाराम निवासी नवलपुर थाना फरिहा फिरोजाबाद द्वारा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने घटना के खुलासे को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। इस पूरे घटनाक्रम में शक की सुई मृतक के पुत्र 16 वर्षीय कौशलेन्द्र पर गई।
पुत्र ने बताया पूरा घटनाक्रम पुलिस की पकड़ में आए मृतक के पुत्र कौशलेन्द्र ने पुलिस को बताया कि उसी ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसकी मां की पांच-छह पूर्व मौत हो गई थी। वह अपने हाथ से खाना बनाता था। उसका पिता दूसरी शादी करने की जिद पर अड़ा था। उसने दूसरी शादी करने से इंकार किया था। इसके बाद भी पिता उसकी बात सुनने को तैयार नहीं था। आरोपी युवक का कहना है कि कई बार मना करने के बाद भी पिता दूसरी शादी की तैयारी कर रहा था। उसने एक दिन पिता को समझाया था कि दूसरी शादी करने पर महिला उनका ख्याल नहीं रखेगी और परिवार में क्लेश बढ़ जाएगी। इस पर भी पिता ने उसकी एक नहीं सुनी। सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि युवक ने मानसिक रूप से परेशान होकर पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। युवक के पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद हुआ है।