पूरा मामला थाना सिरसागंज के गांव गुड़िया टीकुर का है। 20 वर्षीय विमल पुत्र सुरेश चंद्र का शव बीती देर रात फांसी के फंदे पर लटका मिला। जिसे घर के सभी लोगों में कोहराम मच गया। बताया गया कि वह चाउमीन का ठेला लगाता था कभी कभी बोरिंग मशीन पर मजदूरी भी करता था। मृतक के भाई गोपाल ने बताया कि रात्रि को खाना खाने के बाद वह सोने चला गया था। कुछ देर बाद परिवार के लोगों ने देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटका था। वहीं बेटे की मृत्यु के वियोग में पिता 50 वर्षीय सुरेश चंद्र ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। जिन्हें परिजन सरकारी ट्रामा सेंटर लाये, यहां चिकित्सक ने उपचार दिया। फिलहाल उपचार चल रहा है। वहीं मृत बेटे के शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है। परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल है।