scriptVIDEO: सड़क बनाए बिना ही भाजपा नेताओं के नाम से लगा दी पट्टिका, सपा विधायक ने जताया ऐतराज, देखें वीडियो | SP MLA protests against laying road construction plaque in firozabad | Patrika News
फिरोजाबाद

VIDEO: सड़क बनाए बिना ही भाजपा नेताओं के नाम से लगा दी पट्टिका, सपा विधायक ने जताया ऐतराज, देखें वीडियो

— शिकोहाबाद में वर्ष 2002 में बनी सड़क के किनारे लगाई जा रही थी एक मार्च 2019 में बनी सड़क की पट्टिका

फिरोजाबादFeb 25, 2020 / 11:34 am

arun rawat

sapa hariom yadav

sapa hariom yadav

फिरोजाबाद। सपा सरकार में बनी सड़क पर भाजपा नेताओं की शिलापट्टिका लगाए जाने का सपा विधायक ने विरोध कर दिया। सपा विधायक का कहना है कि भाजपा नेताओं द्वारा गलत तरीके से शिला पट्टिका लगाई गई है। जिस सड़क को भाजपा सरकार अपना बता रही है वह सपा सरकार के समय में बनी थी और वर्तमान में इस सड़क में तमाम गहरे—गहरे गड्ढे हो रहे हैं। इन्हें भी ठीक नहीं कराया गया है।
शिकोहाबाद का है मामला
कई वर्ष पूर्व बना पालीवाल कॉलेज से जसलई मार्ग जगह जगह से उखड़ गया है। पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारियों ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, पूर्व पशुधन लघु सिंचाई एवं मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री प्रो़. एसपी सिंह बघेल, विधायक मुकेश वर्मा के नाम से अंकित मरम्मत शिलापट्टिका लगाई तो लोग चौंक गए। बिना काम कराए पट्टिका क्यों लगा दी। मरम्मत का कार्य 1 मार्च 2019 दर्शाया गया है।
निर्माण कार्य करने पहुंचे कर्मचारी
लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी एक ट्रैक्टर में गिट्टी, बालू, सीमेंट, ईटें लेकर चौराहे पर पहुंचे। कर्मचारियों ने पटिया लगाने को फाउंडेशन तैयार कर उस पर पट्टिका को लगा दिया। लोगों की सूचना पर जब सिरसागंज के विधायक हरिओम यादव पहुंचे तो उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण वर्ष 2002 में कराया था। उसके बाद वर्ष 2013 में पालिकाध्यक्ष रामप्रकाश यादव नेहरू ने नगर पालिका नगर पालिका कोष से सीसी रोड बनवाया था। उसके बाद से इस पर कोई कार्य नहीं हुआ।

Home / Firozabad / VIDEO: सड़क बनाए बिना ही भाजपा नेताओं के नाम से लगा दी पट्टिका, सपा विधायक ने जताया ऐतराज, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो