scriptफिरोजाबाद में स्कूल से घर जा रहे शिक्षक को दिन दहाड़े मारी गोली, गंभीर हालत में आगरा रेफर, देखें वीडियो | teacher going school to home shot gun in firozabad | Patrika News
फिरोजाबाद

फिरोजाबाद में स्कूल से घर जा रहे शिक्षक को दिन दहाड़े मारी गोली, गंभीर हालत में आगरा रेफर, देखें वीडियो

— थाना नारखाी क्षेत्र का मामला, घटना को अंजाम देकर अपराधी हुए फरार, शिक्षक की हालत गंभीर।

फिरोजाबादMay 11, 2019 / 07:38 pm

arun rawat

firing

firing

फिरोजाबाद। नारखी थाना क्षेत्र में दुस्साहसिक हथियारबंद बदमाशों ने शिक्षक की गोली मार दी। गंभीर हालत में शिक्षक को ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। एसपी सिटी ने ट्राॅमा सेंटर पहुंचकर घायल के बयान नोट किए हैं। हालांकि हमला करने वाले आरोपियों की जानकारी नहीं हो सकी है। घायल प्राइवेट स्कूल में शिक्षण कार्य कराता है।
फतेहपुरा नारखी का रहने वाला है घायल
शनिवार को नारखी थाना क्षेत्र के फतेहपुरा निवासी करीब 48 वर्षीय कोमल सिंह कुशवाह पुत्र सिलेटी सिंह किसी प्राइवेट स्कूल में शिक्षण कार्य कराते हैं। दोपहर बाद वह वापस घर लौट रहे थे। तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह जमीन पर गिर गए। गोली की आवाज सुनकर आस—पास के लोगों की भीड़ घटना स्थल की ओर दौड़ ली।
हमलावर हो गए फरार
भीड़ से अपने आप को घिरता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। आनन—फानन में घायल शिक्षक को ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल से जानकारी ली। हालत गंभीर होने से पर उसे आगरा रेफर कर दिया गया। घटना को लेकर कोहराम मचा हुआ है।

Home / Firozabad / फिरोजाबाद में स्कूल से घर जा रहे शिक्षक को दिन दहाड़े मारी गोली, गंभीर हालत में आगरा रेफर, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो