scriptहाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से जीजा—साले और पिता की मौत | Three killed in collision with unknown vehicle on Firozabad Highway | Patrika News
फिरोजाबाद

हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से जीजा—साले और पिता की मौत

— मरने वाले एक ही बाइक से जा रहे थे मैनपुरी, तीसरे की आगरा में उपचार के दौरान हुई मौत।

फिरोजाबादOct 24, 2021 / 12:22 pm

arun rawat

Internet Pic

Internet Pic

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद हाईवे पर बाइक द्वारा साले को छोड़ने जा रहे जीजा और उसके पिता को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। मरने वाले सभी एक ही बाइक से मैनपुरी जा रहे थे। तभी मक्खनपुर के पास रात्रि के समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
यह भी पढ़ें—

महंगाई के विरोध में बैलगाड़ी पर चढ़े थे पूर्व सांसद अक्षय यादव, भीड़ अधिक होने पर बैलगाड़ी पलटने से बची

हाइवे पर हुआ हादसा
हादसा थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव इंदुमयी के पास फ्लाईओवर से पहले हुआ। थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव धर्मपुर जारखी निवासी 20 वर्षीय सुखवीर पुत्र राजकुमार की पत्नी का भाई 40 वर्षीय कृपाल सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी अतिकुल्लापुर करहल मैनपुरी अपनी बहन के यहां धर्मपुर आया था। शनिवार रात्रि सुखवीर उसे मैनपुरी छोड़ने के लिए बाइक द्वारा घर से निकला। तभी सुखवीर का पिता राजकुमार भी उसके साथ बाइक पर बैठ गया। तीनों थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव इंदुमयी के पास फ्लाईओवर के निकट पहुंचे ही थे कि तभी शिकोहाबाद की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।

जीजा साले की मौके पर मौत
हादसे में जीजा सुखवीर और कृपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पिता राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां से उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। रविवार तड़के उनकी भी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। करवाचौथ के मौके पर गांव के दो लोगों की मौत के बाद मातम छाया हुआ है।

Home / Firozabad / हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से जीजा—साले और पिता की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो