scriptVIDEO: उप चुनाव से पहले जनता के बीच पैठ बनाने के लिए कांग्रेस खोलेगी भाजपा के खिलाफ मोर्चा, करने जा रही ये काम | Tundla by election Congress expensive electricity and inflation issue | Patrika News
फिरोजाबाद

VIDEO: उप चुनाव से पहले जनता के बीच पैठ बनाने के लिए कांग्रेस खोलेगी भाजपा के खिलाफ मोर्चा, करने जा रही ये काम

— टूंडला विधानसभा उप चुनाव में महंगी बिजली और महंगाई को मुद्दा बनाएगी कांग्रेस, कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाएंगे कांग्रेसी।

फिरोजाबादSep 17, 2019 / 11:15 am

अमित शर्मा

Congress

Congress

फिरोजाबाद। टूंडला विधानसभा उप चुनाव को लेकर कांग्रेस ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को कांग्रेसियों ने फीरोजाबाद रोड स्थित एक होटल पर वार्ता की। उन्होंने महंगाई और बिजली मूल्य वृद्धि पर भाजपा को घेरा। कांग्रेस अब भाजपा की मुश्किलें बढ़ाएगी। भाजपा सरकार में हुई बेतहाशा बिजली वृद्धि को भी कांग्रेस जनता के बीच लेकर जाएगी।
यह भी पढ़ें—

जानिए किसने देखा था आजाद कश्मीर का सपना, जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया पूरा, देखेें वीडियो

कांग्रेस ने किया देशहित में काम
विधानसभा उप चुनाव प्रभारी अनिल चौधरी ने कहा कि जिस समय देश का कोई भी खेवनहार नहीं था। उस समय केवल कांग्रेस ने देशहित में काम किया। उप चुनाव में कांग्रेस महंगाई, बिजली मूल्य वृद्धि को मुद्दा बनाकर जनता के बीच जाएगी। विगत छह वर्ष से भाजपा केन्द्र और प्रदेश में है। वर्तमान हालात यह हैं कि हर तबका इस सरकार की नीतियों से प्रताड़ित है। कांग्रेस का लंबा इतिहास है। 150 साल पुरानी पार्टी है।
यह भी पढ़ें—

भाजपा सांसद एसपी सिंह बघेल की बढ़ी मुश्किलें, संसद सदस्यता को चुनौती, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

मनरेगा कांग्रेस की देन
जनता कांग्रेस की कार्यप्रणाली को भली भांति समझती है। हम किसानों, युवाओं, मजदूर की बात करते हैं। मनरेगा कांग्रेस की ही देन है। भाजपा सरकार में अर्थव्यवस्था डगमगा गई है। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने किसानों को 72 हजार देने की बात कही थी। यदि किसान के हाथों में छह हजार रुपए महीने आता तो उन्हें काफी राहत मिलती। इस सरकार ने रोजगारों को छींनने का काम किया है। पढ़ाई पर लाखों खर्च करने के बाद भी युवाओं की नौकरी नहीं लग रही। कांग्रेस की बागडोर प्रियंका गांधी के हाथों में है।
यह भी पढ़ें—

VIDEO: फिरोजाबाद में निर्माणाधीन मस्जिद का गिरा लेंटर, तीन मजदूर घायल

कांग्रेस लड़ रही उप चुनाव
हम पूरी दमदारी के साथ चुनाव लड़ेंगे और चुनाव जीतने का काम करेंगे। प्रत्याशी स्नेहलता बबली ने कहा कि हमारा एजेंडा स्पष्ट है। जनता के हित की लड़ाई लड़ना और महंगी बिजली व महंगाई का विरोध करना। कांग्रेस सरकार में सबकुछ सस्ता था लेकिन इस सरकार में तानाशाही हो रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रकाश निधि गर्ग, साजिद बेग, रनवीर ठैनुआं, लाला राईन, बीएस गौतम, संजीव रघुवंशी, कन्हैया शर्मा, मुकेश कुमार, सुनीत यादव, शैलेन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विद्युत मूल्य वृद्धि का विरोध करेगी कांग्रेस
प्रभारी जिलाध्यक्ष प्रकाश निधि गर्ग ने बताया कि भाजपा सरकार द्वारा की गई विद्युत मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस 15 से 25 अक्टूबर तक मुख्यालय और तहसीलों पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस जनता पर डाले जाने वाले इस बोझ को स्वीकार नहीं करेगी।

Home / Firozabad / VIDEO: उप चुनाव से पहले जनता के बीच पैठ बनाने के लिए कांग्रेस खोलेगी भाजपा के खिलाफ मोर्चा, करने जा रही ये काम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो