scriptटीबी मरीजों के लिए आए धन को हड़पने वाले दो कर्मचारियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा | Two health workers of TV ward sent to jail in Firozabad | Patrika News
फिरोजाबाद

टीबी मरीजों के लिए आए धन को हड़पने वाले दो कर्मचारियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा

— पोर्टल में छेड़छाड़ कर मरीजों के लिए आने वाले पैसों को कर लेते थे हड़प— जांच में हुआ खुलासा, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

फिरोजाबादJun 20, 2021 / 02:17 pm

arun rawat

hospital

hospital

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में टीबी मरीजों के लिए आने वाले धन को पोर्टल पर छेड़छाड़ कर निकालने वाले दो स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया। दोनों की कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर कार्यरत थे। जेल भेजे गए आरोपियों के खिलाफ वर्ष 2019 में चिकित्सक द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था।
यह भी पढ़ें—

मां के निधन पर गांव गया था परिवार, चोर ताला तोड़कर ले गए लाखों के जेवर और नगदी

वर्ष 2019 का है मामला
थाना दक्षिण कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला करबला निवासी विजय कुमार भारद्वाज व प्रखर गांधी निवासी शिवपुरी कोतवाली व एटा स्वास्थ्य विभाग में संविदा कर्मचारी थे। इन दोनों कर्मचारियों ने पोर्टल पर छेड़छाड़ कर शासन से टीबी मरीजों के लिए मिलने वाली धनराशि को अपने खातों में जमा कर लिया था। धनराशि खाते में न पहुंचने के बाद टीबी मरीजों ने उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत की थी। बाद में जांच हुई तब पता चला कि दोनों कर्मचारियों द्वारा पोर्टल में हेरा फेरी करके मरीजों के पैसे को निकाला गया है।
यह भी पढ़ें—

फिरोजाबाद में कांग्रेस का बंटाधार का कारण बनेंगे कांग्रेसी, यह है बड़ी वजह


कर्मचारियों के विरुद्ध दर्ज हुआ था मुकदमा
मामला सामने आने पर वर्ष 2019 में डॉ. अतेंद्र कुमार ने दोनों कर्मचारियों के खिलाफ थाना उत्तर पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच की। कोतवाल उत्तर अनूप कुमार भारतीय ने बताया कि जांच के दौरान दोनों आरोपी दोषी पाए गए हैं। इस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा दिया गया है। सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ ने बताया कि मरीजों के हक पर ढाका डालने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। मरीजों को सरकार की योजना का लाभ दिलाना हमारा कर्तव्य है।

Home / Firozabad / टीबी मरीजों के लिए आए धन को हड़पने वाले दो कर्मचारियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो