scriptआॅटो में बैठी शिक्षिका से मोबाइल लूटना पड़ा बदमाशों को भारी, भीड़ ने किया हाल बेहाल | Two Mobile lootere arrest in firozabad | Patrika News
फिरोजाबाद

आॅटो में बैठी शिक्षिका से मोबाइल लूटना पड़ा बदमाशों को भारी, भीड़ ने किया हाल बेहाल

— थाना खैरगढ़ के कलूपुरा रोड का मामला, ग्रामीणों ने दोनों बदमाशों को जमकर पीटा।

फिरोजाबादJul 20, 2020 / 02:25 pm

arun rawat

Lootere

Lootere

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद में बदमाशों के हौंसले बढ़ते जा रहे हैं। दिन दहाड़े आॅटो से स्कूल जा रही शिक्षिका के हाथ से बाइक सवार बदमाश मोबाइल छींनकर भागने लगे। भीड़ ने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया और उनकी लात घूंसों से पिटाई कर दी। पिटाई में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
स्कूल जा रही थी शिक्षिका
सोमवार सुबह हेमलता यादव शिक्षिका प्राथमिक विद्यालय कलूपुरा खैरगढ़ आॅटो से जा रही थीं। वह आॅटो में किनारे पर बैठी हुई थीं। उनके हाथ में मोबाइल लगा हुआ था। तभी पीछे से एक पल्सर पर सवार दो बदमाशों ने उनके हाथ में लगा मोबाइल छींन लिया और भागने लगे। शिक्षिका ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर बदमाश पल्सर छोड़कर खेत में पैदल भागने लगे।
ग्रामीणों ने पीछा कर दबोचे बदमाश
शोर सुनकर ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। खेत में भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दबोच लिया। उन्होंने बदमाशों की पिटाई कर दी। लात घूंसों से बदमाशों को इतना मारा कि वह लहूलुहान हो गए। ग्रामीणों ने पिटाई के बाद बदमाशों को खैरगढ़ पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है।

Home / Firozabad / आॅटो में बैठी शिक्षिका से मोबाइल लूटना पड़ा बदमाशों को भारी, भीड़ ने किया हाल बेहाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो